Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वीकेंड पर ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, सर्वर डाउन होने से बढ़ी परेशानी

Pragya News 24

Sun, Oct 1, 2023
Post views : 107

Agra. रविवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। देखते ही देखते ताजमहल के गेट पर पर्यटकों की लाइन बढ़ रही थी तो दूसरी ओर सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन टिकट भी नहीं मिल रही थी। वहीँ नेट की प्रॉब्लम के चलते टिकट स्कैन में भी काफी परेशानी आ रही थी। भीषण गर्मी ने पर्यटकों की हालत खराब कर दी।

वीकेंड की छुट्टी का लुफ्त उठाने के लिए अक्सर लोग ताजमहल देखने का प्लान बनाते है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को पर्यटकों की अधिक भीड़ दिखाई दी जिसमें देशी पर्यटकों की संख्या अधिक थी। पर्यटकों की लगी लंबी लाइन को देखते हुए एएसआई के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल रखा था तो सुरक्षा कर्मी भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने में लगे हुए थे।

सर्वर डाउन ने बढ़ाई मुश्किलें

जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन टिकट को लेकर सर्वर डाउन चल रहा था जिससे टिकट जनरेट होने में दिक्कत आ रही थी तो दूसरी और मोबाइल नेटवर्क के चलते जो लोग मोबाइल से टिकट लोड कर रहे थे उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान पर्यटक काफी परेशान नजर आये।

गोल्फ कोर्ट भी नहीं मिली

रविवार को गोल्फकोर्ट की संख्या भी कुछ कम नजर आई। काफी संख्या में पर्यटकों को गोल्फकोर्ट नहीं मिली। जिसके चलते शिल्पग्राम से ताजमहल तक पर्यटकों को पैदल पैदल आना पड़ा। पर्यटकों का कहना था कि आज भीषण गर्मी है तो दूसरी ओर कुछ अव्यवस्थाओं ने हाल बुरा कर दिया है। हालांकि ताजमहल को निहारने के बाद उनकी परेशानियां काफी हद तक कम हो गयीं।

स्वच्छता अभियान का भी असर

आपको बताते चले कि भारत सरकार के आव्हान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसका असर भी देखने को मिला। ताजमहल स्वच्छ रहे इसको लेकर कवायद की जा रही थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन