Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: क्रॉसबोः अभ्यास सत्र में दिनभर देशी− विदेशी खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Pragya News 24

Sun, Oct 29, 2023
Post views : 267
  • तमिलनाडु से लेकर यूके तक के खिलाड़ी आगरा में साध रहे क्रॉसबो से निशाना
  • आगरा के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित 10 वीं वर्ल्ड क्रास बो शूटिंग चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन
  • चार दिवसीय प्रतियोगिता का होगा 31 को समापन, एशिया में पहली बार हो रहा विश्वस्तरीय आयोजन

आगरा। ठीक सुबह 10 बजे भारत समेत सात देशाें से आए खिलाड़ी रोमांच के मुकाबले का अभ्यास करने मैदान पर जब उतरे तो स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बना। आखिर हाथ में उनके आधुनिक युग के धनुष बाण यानी क्रॉसबो रोमांचित जो कर रहे थे। खिलाड़ियों ने भी दिनभर जमकर पसीना बहाया और शाम को पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित 10 वीं वर्ल्ड क्रॉस बो शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और एडिशनल कमिश्नर केशव दत्त चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। केंद्रीय मंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि क्रॉसबो को फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल किया गया है। जल्द ही खेलाे इंडिया से इसे जोड़कर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से अगर कर राष्ट्रीय खेलों में क्रॉस बो को शामिल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में धनुष बाण का महत्व सदैव से ही रहा है किंतु यूरोप में इस युद्ध कला को खेल के रूप में अपनाया गया। वर्तमान में भारतीयता से इसे जोड़ने का काम हिना और रजत विज की जोड़ी कर रही है। एशिया में पहली बार विश्वस्तरीय आयोजन के लिए आगरा का चुना जाना गौरव की बात है। प्रो बघेल ने स्वयं निशाना भी साधा।

इस अवसर पर वर्ल्ड क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गस्तव (स्वीडन), अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव स्टुअर्ट एटकिन्स, राष्ट्रीय सचिव गौरव कोहली, राउंड द टेबल 279 के चेयरमैन अभिनव विज, रिची सोबती, डीके सिंह, मिलिंद माथुर, रिकचेंदर सिंह, शोभित बंसल, अभिनय अग्रवाल, रोहित आदि उपस्थित रहे।

दो दिन चलेगा प्रतिस्पर्धा का एक राउंड

इंडियन क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत विज और उपाध्यक्ष हिना विज ने बताया कि 29 और 30 अक्टूबर को दिनभर प्रतियोगिता का एक राउंड चलेगा, जिसके विजेताओं को शाम के सत्र में मेडल दिए जाएंगे। 31 अक्टूबर को दूसरे राउंड की प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। प्रतियोगिता में निशाना 30, 45 और 55 मीटर की रेंज में साधा जाएगा। 10 से 65 वर्ष तक के प्रतियोगी प्रतिस्पार्धा में भाग ले रहे हैं।

इन देशाें के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

प्रतियोगिता में भारत के प्रदेश तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, यूपी समेत एस्टोनिया, आस्ट्रेलिया, स्वीडन, फिनलैंड, यूएसए, यूके और पुर्तगाल से 60 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन