Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हवेली वाली बस्ती, शीतला गली में सीसी सड़क निर्माण से बरसों पुरानी समस्या का होगा समाधान

Pragya News 24

Thu, Nov 2, 2023
Post views : 31

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 27 हवेली वाली बस्ती शीतला गली में विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। बाग मुजफ्फर खां पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का क्षेत्रीय पार्षद अर्चना लवानियां और क्षेत्रीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़ कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। हवेली वाली बस्ती शीतला गली बाग मुजफ्फर खान आदि क्षेत्र में सीसी रोड, नाली खरंजा बनने से बरसों पुरानी समस्या का समाधान होगा। भाजपा महानगर मंत्री राजीव लवानियां ने विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का सतत समाधान हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की हर योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। सिर्फ दक्षिण विधानसभा का ही नहीं बल्कि गंगा जल से पूरे आगरा की पेयजल समस्या का समाधान हो रहा है। आगामी वर्ष तक आगरा के लोगों को मेट्रो सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने कहा क्षेत्रीय विकास कार्यों के साथ आगरा में आईटी पार्क विकसित कराया जा रहा है जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

क्षेत्रीय लोगों की सुनी समस्याएं

बाग मुजफ्फर खां में भूमि पूजन एवं शिलान्यास के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्रीय लोगों की जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।

विकास कार्य शुभारंभ के अवसर पर डॉ अलौकिक उपाध्याय, भाजपा महानगर मंत्री राजीव लवानियां, पूर्व पार्षद बच्चू सिंह, किशन माहौर, ओम प्रताप, विनय जैन, सोनू पंडित, राजेंद्र शर्मा , सुनील करमचंदानी आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन