Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : जनकपुरी महोत्सव 2026 का शंखनाद, अशोक कुमार गोयल बनेंगे राजा जनक, लता गोयल निभाएंगी रानी सुनयना का स्वरूप

Pragya News 24

Thu, Jul 23, 2026
Post views : 123

आगरा। उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित एवं भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल श्री जनकपुरी महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को भावना एस्टेट आवासीय परिसर स्थित क्लब हाउस में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इस अवसर पर महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया तथा एकेजी ग्रुप के प्रमुख अशोक कुमार गोयल को राजा जनक और उनकी धर्मपत्नी लता गोयल को रानी सुनयना के स्वरूप के रूप में घोषित किया गया। साथ ही महोत्सव को ऐतिहासिक, दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने के संकल्प के साथ प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने पत्नी अनीता यादव के साथ वैदिक रीति से हवन सम्पन्न कराया। इसके पश्चात श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पहली बार भावना एस्टेट क्षेत्र को जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के दिव्य विवाह प्रसंग से जुड़ा यह आयोजन क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा एवं गौरव की भावना को और सुदृढ़ करेगा।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श पारिवारिक मूल्यों एवं सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव है। उन्होंने प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि शेष पदाधिकारियों के नाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

प्रथम कार्यकारिणी घोषित

घोषित कार्यकारिणी में भगत सिंह बघेल, डॉ. ए.के. सिंह एवं अशोक कुमार गुप्ता को मार्गदर्शक, संतोष कटारा को मुख्य संरक्षक, संजय गोयल (पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चैंबर) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चैंबर) को मुख्य संयोजक, धर्मेश जैन को मुख्य समन्वयक, अंकुश मित्तल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज जादौन को महामंत्री, आकाश गोयल ग्वाला को कोषाध्यक्ष, राणा सुशील सिंह को मीडिया प्रभारी तथा अरविन्द शर्मा को स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

'वैदेही का कन्यादान करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य' : अशोक कुमार गोयल

राजा जनक के स्वरूप की घोषणा के बाद अशोक कुमार गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी लता गोयल भावुक हो उठे। अशोक कुमार गोयल ने कहा कि माता जानकी के पिता के रूप में कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने इसे प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी की असीम कृपा बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री का विवाह अभी होना शेष है। उससे पहले माता जानकी के पिता बनने का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा एवं विधाता का अद्भुत विधान है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व घोषित राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल, रजत सिंघल, निमिषा सिंघल, मोनिका जौहरी, अजय कुमार गर्ग (आवागढ़) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा राजा सिंह चौहान, जी.पी. सिंह, रामचंद्र राणा, आर.डी. सारस्वत, नीरज मिश्रा, अरुण गुप्त, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, लोकेंद्र कुमार संत, नरेंद्र सेंगर, अनुज, जी.पी. अग्रवाल, विश्वनाथ जुनेजा, निमित्त पोरवाल, अखिलेश दुबे, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल, प्रभाकर शर्मा, सत्यवीर सिंह, अभिनव (शिवा) यादव, ठाकुर सतीश जादौन, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, राजकुमार खत्री, डॉ. शीतल अग्रवाल, सचिन जैन, तिलक राज अरोड़ा, सुनील पाठक, डॉ. अनुराधा चौहान, भोले शंकर चौहान, बृजभूषण मिश्रा, हेमंत जादौन सहित श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन