Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

संवेदना एक प्रयास संस्था : संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

आगरा। समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संवेदना एक प्रयास संस्था ने शुक्रवार को पालिका नगर, नुनिहाई स्थित अपने निशुल्क शिक्षा केंद्र अंबे लक्ष्मी बाल विद्यालय में अध्ययनरत 330 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, टाई, स्टेशनरी एवं फूड पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। साथ ही इस्कॉन मंदिर के सहयोग से विद्यालय में मिड-डे मील योजना का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ संस्था वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस्कॉन मंदिर के सहयोग से प्रारंभ की गई मिड-डे मील योजना से विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक एवं संतुलित भोजन मिलेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में कक्षा 6, 7 एवं 8 की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जब बच्चों को नई स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, टाई, स्टेशनरी एवं फूड पैकेट वितरित किए गए तो उनके मासूम चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्याम सुंदर अग्रवाल, रवि गोयल, मयंक जैन, संजीव अग्रवाल, रिंकेश अग्रवाल, अमित पाराशर एवं संतोष मित्तल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन