Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीएमएस अनीता शर्मा पहुंची प्लास्टर रूम, देखकर वार्ड बॉय के उड़ गए थे होश फिर जो हुआ…..

Pragya News 24

Wed, Oct 18, 2023
Post views : 153

Agra. अचानक से सीएमएस अनीता शर्मा ऑर्थोपेडिक की ओपीडी चेक करती हुई अर्थों के प्लास्टर रूम में जा पहुँची।।सीएमएस अनीता शर्मा को देख वहाँ मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी के हाथपांव फूल गए क्योंकि वार्ड बॉय आराम फरमा रहे थे और अंदर एक दलाल मौजूद था जो पहले भी सीएमएस द्वारा पकड़ा गया था। इस दृश्य को देखकर सीएमएस का पारा चढ़ गया और होम गार्ड को बुलाकर उस युवक को पुलिस के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। बाद में कई बार माफी मांगने पर उसे हिदायत देकर जिला अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

आगरा के जिला अस्पताल में दलालों का कॉकस हावी है। आयेदिन कोई न कोई दलाल सीएमएस अनीता शर्मा के हत्थे चढ़ जाता है उनके खिलाफ उनके द्वारा कार्यवाही की जा रही है लेकिन दलालों का कॉकस फिर भी टूट नहीं रहा है।सीएमएस अनीता शर्मा ने अधिनिस्तो को भी ऐसे लोगों को प्रवेश न देने के निर्देश दिए है।

वार्ड बॉय को हिदायत:-

सीएमएस अनीता शर्मा ने अर्थों के प्लास्टर रूम में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और वार्ड बॉय के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है उन्हें लिखित में हिदायत दी गयी है कि अगर भविष्य में ऐसा हुआ तो जो कार्यवाही होगी उसके लिए वो ही जिम्मेदार होंगे।

कुछ दिनों पहले भी पकड़ा था दलाल:-

सीएमएस अनीता शर्मा ने कुछ दिन पहले भी एक दलाल को पकड़ा था जो ओपीडी में बैठकर मरीजों के लिए दवा लिख रहा था। सीएमएस अनीता शर्मा ने भी उसे हिदायत देकर निकाला था। फिलहाल सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया कि आज दलाल पकड़ा गया था वह प्लास्टर रूम में मौजूद था प्लास्टर रूम में जो वार्ड बॉय थे उन्हें भी हिदायत दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन