Sun 20 Sep 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे राधा अष्टमी पर गौसेवा के साथ गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ गौशाला परिसर कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, स्वर्ण आभूषणों से हुआ अलौकिक श्रृंगार छात्रों की आवाज पर संवाद, आगरा में होगा ‘छात्रों की गूंज’ का सीधा प्रसारण जनकपुरी की महाआरती में उमड़ी श्रद्धा, विशिष्ट अतिथियों ने की आरती रामकथा पंडाल में गूंजा ‘राधे-राधे’, भक्ति और करुणा का संदेश दे गए बापू

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कांग्रेस कमेटी : छात्रों की आवाज पर संवाद, आगरा में होगा ‘छात्रों की गूंज’ का सीधा प्रसारण

Pragya News 24

Sat, Sep 19, 2026
Post views : 25

आगरा। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगा। यह इस श्रृंखला का पांचवां कार्यक्रम है; इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कार्यक्रम हो चुके हैं।

इंदौर में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आगरा में भी किया जाएगा। कांग्रेस के अनुसार, आगरा में लाइव टेलीकास्ट 19 सितंबर को शाम 5 बजे होटल श्याम पैलेस, सेंट जॉन्स चौराहा से लोहामंडी मार्ग पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के शामिल होने की बात कही गई है।

शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होगा संवाद
कांग्रेस के अनुसार, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े विषयों पर छात्रों की राय और समस्याएं सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इंदौर के कार्यक्रम में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद प्रस्तावित है।

होटल विक्रम पैलेस में जारी हुआ पोस्टर
आगरा में प्रस्तावित लाइव प्रसारण की जानकारी आमजन और युवाओं तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार शाम बाईपास रोड, खंदारी स्थित होटल विक्रम पैलेस में पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव नम्रता दान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विनी जैन ने संयुक्त रूप से किया।

कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से सहभागिता की अपील
नम्रता दान ने कहा कि पेपर लीक, लंबित भर्तियां, बेरोजगारी, फीस वृद्धि और छात्राओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर संवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगरा में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण युवाओं को इस संवाद से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर छात्रों और युवाओं के बीच संवाद होना आवश्यक है। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह ने युवाओं से 19 सितंबर को शाम 5 बजे होटल श्याम पैलेस पहुंचने की अपील की।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन, प्रदेश सचिव सलमान कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे, शहर उपाध्यक्ष बुरहान शमसी, दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुज शर्मा, सतेंद्र मुद्गल, लखन सिकरवार, राहुल रावत, जगदीश जाटव और सोनू चाहर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन