Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: छांव फाउंडेशन ने अनिल शर्मा को बनाया एडवाइजरी बोर्ड सदस्य

Pragya News 24

Wed, Jan 31, 2024
Post views : 89

आगरा। तेजाब फेंकने की घटनाओं से पीड़ित महिलाओं के संघर्ष और मौजूदा सामाजिक माहौल में पुनर्स्थापना के लिये सतत प्रयासरत रहने वाले सामाजिक संगठन छांव फाउंडेशन ने सोशल एक्टिविस्ट और मैनेजमेंट कंसल्टेंट अनिल शर्मा को संस्था के एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य नामित किया है।

फाउंडेशन की ओर एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किये जाने की जानकारी देते हुए बोर्ड के अधिशासी निदेशक आशीष शुक्ला ने कहा है कि अनिल शर्मा एसिड फेका जाने से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के प्रति जानकारी रखने और उनके हितों के लिये स्वैच्छिक योगदान को तत्पर रहते हैं। छांव फाऊंडेशन की नई नीति के तहत सेवा एवं संपर्क क्षेत्र को व्यापक एवं प्रभावी बनाये जाने के लिए एडवाइजरी बोर्ड का गठन होना है और अनिल शर्मा इसके पहले सदस्य हैं।
आशीष शुक्ला ने कहा है कि आने वाले समय में एडवाइजरी बोर्ड की फाउंडेशन के लक्ष्यों को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, बोर्ड फाउण्डेशन के लक्ष्यों और कार्यनीतियों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन के लिये सहयोग और सुझाव देगा। जो भी कार्यक्रम हैं, उन्हें दीर्घकाल तक जारी रखने के लिये कार्यनीति बनाये जाने में योगदान देगा।

अनिल शर्मा ने देश और विदेश के कॉर्पाेरेट सेक्टर की कई प्रमुख कंपनियों के साथ लगभग 28 साल काम किया है। छांव फाउण्डेशन से जुड़ी कई पीड़िताओं के मामले में कार्यवाही करवाई। एडीजी पुलिस राजीव कृष्ण के साथ फाउण्डेशन सदस्याओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस को एसिड हमलों से पीड़ितों के प्रति अधिक संवेदनशील बनवाने का प्रयास किया।

अनिल शर्मा अब तक सिविल सोसायटी आगरा और अमृत विद्या एजुकेशन फार इम्मोर्टालिटी आदि संगठनों से जुड़े हुए हैं और आगरा की अवस्थापना सुविधाओं के गुणवत्ता युक्त अधिक विस्तार के लिये सक्रिय प्रयासरत रहते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन