Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा कांग्रेस में बदलाव, अमित दिवाकर को शहर व अरुण शर्मा को जिले की कमान

Pragya News 24

Mon, Apr 1, 2024
Post views : 40

Agra. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव से पहले ही जिला व शहर कांग्रेस संगठन में फेरबदल कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला व शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, कांग्रेस हाई कमान ने उनकी सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल से आगरा भी अछूता नहीं रहा है। जिला व शहर अध्यक्ष दोनों बदले गए हैं। जिले की जिम्मेदारी अरुण शर्मा तो शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी अमित दिवाकर को दी गयी है। इससे पहले जिले की कमान राघवेंद्र सिंह मीनू और शहर अध्यक्ष की कमान देवेंद्र सिंह चिल्लू संभाले हुए थे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी अध्यक्ष के रूप में अजय राय को मिलने के बाद यह तय था कि जल्द ही पूरी यूपी कांग्रेस में बदलाव होगा। अजय राय ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारिणी के साथ नए लोगों को जिम्मेदारी देने के लिए काफी मंथन किया। इस मंथन के बाद ही आगरा शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी अमित दिवाकर को दी। अमित दिवाकर छात्र नेता रहे हैं जिन्होंने एनएसयूआई को मजबूत करने का काम किया। उसके बाद मैन बॉडी में भी प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाली। पिछले कई बार से वो राजनीति में सक्रिय रहते हुए विधानसभा के लिए टिकट की भी मांग कर चुके हैं।

जिले की कमान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय ने अरुण शर्मा को सौंपी है। अरुण राय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और वह जिले की राजनीति में सक्रिय रहे है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन पर भरोसा जताया है और जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन