Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गौर पूर्णिमा महोत्सव पर चैतन्य महाप्रभु का पंचगव्य व पंचामृत से हुआ अभिषेक

Pragya News 24

Wed, Mar 27, 2024
Post views : 28

श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूर्णिमा महोत्सव में श्वेत वस्त्रों के साथ हुआ श्रीजगन्नाथ जी का श्रंगार
चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर किया गया अभिषेक, गौर कथा में भक्तों को सुनाए चैतन्य महाप्रभु के प्रसंग

आगरा। फाग पूर्णिमा व चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ ही श्रीहरि का श्वेत पोशाक धारण कराकर विशेष श्रंगार किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन किया गया। सायं 5 बजे गौर कथा में श्रीकृष्ण के स्वरूप चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव के प्रसंग व लीलाओं से भक्तों को परिचित कराया गया।

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्रीकृष्ण का ब्रज विलुप्त हो गया था। जो आज का ब्रज है उसे चैतन्य महाप्रभु ने अपने शिष्यों की सहायता से खोजा। सायं 6 बजे पंचामृत व पंचगव्य से चैतन्य महाप्रभु का मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया। संध्या समय श्रीजगन्नाथ भगवान का बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग श्वेत रंग की पोशाक धारण करा पुष्पों से श्रंगार किया गया। हरे कृष्णा हरे राम… संकीर्तन पर झूमते नाचते भक्त श्रीहरि के भक्ति में डूबे नजर आए। ढोलक, मृदंग मंजीरों के साथ नृत्य करते हुए भक्तों ने कमला नगर क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, आशु मित्तल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, ललित माधव प्रभु, शम्भु प्रभु आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन