Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कमला नगर भाजपा : भाजपा की प्रचंड जीत पर कमला नगर में जश्न का माहौल, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

Pragya News 24

Mon, May 4, 2026
Post views : 114

• कमला नगर व्यापार संगठन के नेतृत्व में व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला उत्सव, दुकानदारों को मिठाई बांटकर साझा की जीत की खुशी

आगरा। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कमला नगर व्यापार संगठन द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में श्री राम मंदिर चौक, कमला नगर पर भव्य आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जीत की खुशी को उत्सव में बदल दिया गया।

कमला नगर व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराकर की गई, जिसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने जमकर नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

संगठन के सदस्यों ने श्री राम मंदिर चौक से पूरे कमला नगर बाजार क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रत्येक दुकान पर जाकर मिठाई वितरित की और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे।

मनोनीत पार्षद एवं संगठन अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली यह ऐतिहासिक जीत देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह विजय राष्ट्र के विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी को निरंतर जनसमर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर महामंत्री पुनीत मदन, कोषाध्यक्ष उमेश अरोड़ा, आनंद अग्रवाल, गुड्डू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक ढल, राहुल कुशवाह, मनीष, पार्षद हरिओम, कमल नयन मित्तल, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पल्लव गुप्ता, राजकुमार शाक्य, लाल सिंह शाक्य, पूर्व मंडल महामंत्री कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह वर्मा, शरद माहेश्वरी, कमल किशोर गुप्ता, सचिन मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन