Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंडलायुक्त कार्यालय परिसर की दीवार से टकराई कार, चालक भागा

Pragya News 24

Wed, Sep 20, 2023
Post views : 181

Agra. बीती रात आगरा मंडल आयुक्त कार्यालय के पास रात के समय जोरदार धमाका सा हुआ। एक अनियंत्रित कार जो तेज गति से आ रही थी, मंडलायुक्त कार्यालय परिसर की दीवार से जा टकराई। कार के दीवार से टकराने पर जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर कार्यालय परिसर में मौजूद लोग दौड़कर बाहर आए तो वहीँ सड़क पर दौड़ रहे वाहन भी ठहर गए। हादसे के बाद कार में मौजूद चालक बाहर निकला और देखते ही देखते गाड़ी छोड़कर रफू चक्कर हो गया।

पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बीती रात तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार अचानक से आगरा मंडल आयुक्त कार्यालय परिसर की दीवार से जा टकराई। दीवार से कार टकराने पर तेज आवाज हुई जिसे सुनकर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। यह देखकर कार में मौजूद चालक रफू चक्कर हो गया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उसका नंबर यूपी 80 एवाई 0945 है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन