Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम का काले कपड़ा दिखाकर किया विरोध, खुद को बताया भाई

Pragya News 24

Fri, Apr 19, 2024
Post views : 28

Agra. लोकसभा चुनावों में आगरा सुरक्षित सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम का कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने काला कपड़ा दिखाकर विरोध किया। विरोध करने वाला व्यक्ति खुद को सुरेश कर्दम का सगा भाई बता रहा था।

सुरेश कर्दम गुरुवार को अपना नामांकन पत्र जमा करने यहां पहुंचे थे। उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार भी थे। नामांकन करने के बाद कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते समय एक व्यक्ति अपने हाथ में काला कपड़ा लेकर पहुंचा और उसने सुरेश कर्दम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वाजिद निसार और अन्य कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश भी की।

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति काला कपड़ा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। सुरेश कर्दम उस व्यक्ति को देखकर हंस रहे हैं। काला कपड़ा लहराते हुए नारे लगाकर वह व्यक्ति पुलिस के आते ही वहां से चला गया। वीडियो में दिख रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता व्यक्ति से कहता है कि तुम तो पार्टी के आदमी हो। लेकिन व्यक्ति विरोध करता हुआ काला कपड़ा लहराता रहा। व्यक्ति खुद को सुरेश कर्दम का सगा भाई बता रहा था। हालांकि गठबंधन प्रत्याशी ने उस व्यक्ति को पहचानने से भी इंकार कर दिया।

विरोध के बाद सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि इतने फोर्स के बाद भी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कोई व्यक्ति काला कपड़ा लेकर कैसे पहुंच सकता है। पुलिस ने उसे गेट तक आने की अनुमति कैसे दी, जबकि लोगों को गेट तक भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन