Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भैरव मंदिर की दीवार गिरने की सूचना पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, पुलिस-प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

Pragya News 24

Tue, Mar 19, 2024
Post views : 69

आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र के भैरव बाजार स्थित प्राचीन भैरव मंदिर की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मंदिर के बगल में बिल्डर के द्वारा हो रहे निर्माण की खुदाई की वजह से दीवार गिरने की सूचना पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। मंदिर के महंत से मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा इस तरह के अवैध निर्माण के लिए स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा बिना अनुमति के किस तरह से यह निर्माण कार्य चल रहा था इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। अगर क्षेत्र में कोई बड़ा निर्माण हो रहा है तो पुलिस को इसकी सूचना आगरा विकास प्राधिकरण समेत जिम्मेदार विभागों को देनी चाहिए। जिससे इस तरह के हादसे होने से बच सकें। कैबिनेट मंत्री ने मंदिर के महंत से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए न्याय दिलाने के साथ निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा पूरी घटना के लिए जो भी दोषी होगा प्रशासन उसके साथ सख्त कार्यवाही करेगा।

गौरतलब है कि अवैध रूप से हो रही खुदाई की वजह से दीवार गिरने से मंदिर की कई समाधियां क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही घटना के समय पास में कोई व्यक्ति न होने से जान माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और क्षेत्रीय पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन