आजाद समाज पार्टी : उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की बड़ी रणनीति, डॉ. रविंद्र सिंह बघेल को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष
Pragya News 24
Thu, May 7, 2026
आगरा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने डॉ. रविंद्र सिंह बघेल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है राजनीति के चाणक्य कह जाने वाले प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने यह निर्णय आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
पार्टी नेतृत्व का यह कदम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समीकरण साधने की दिशा में अहम माना जा रहा है। डॉ. बघेल को विशेष रूप से पाल, बघेल और धनगर समाज को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, डॉ. बघेल का प्रभाव आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छा माना जाता है, जिससे पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती मिलने की उम्मीद है। हाल के समय में पार्टी द्वारा विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार और कार्यक्रमों के आयोजन से भी यह संकेत मिल रहा है कि पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी के चीफ नगीना के लोकप्रिय सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय दर्शाता है कि अब पार्टी दलित-मुस्लिम समीकरण के साथ-साथ ओबीसी वर्ग में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
डॉ. रविंद्र सिंह बघेल ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि वे समाज को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी इस सामाजिक समीकरण को प्रभावी ढंग से साधने में सफल रहती है, तो आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन