Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

“लाल चुनरिया ओढ़े मैया आई, भक्तों के जीवन में खुशियां लाई”... : भारत विकास परिषद अमृत शाखा ने कराया करौली में भव्य आयोजन

Pragya News 24

Tue, Feb 3, 2026
Post views : 169

आगरा। राजराजेश्वरी कैला देवी ट्रस्ट आश्रम, करौली में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा, आगरा द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे कैला महारानी सेवा उत्सव का प्रथम दिवस सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के अनुपम वातावरण में संपन्न हुआ। आश्रम परिसर दिनभर “जय कैला मैया” और “मैया तेरी महिमा अपरंपार” के जयघोषों से गूंजता रहा। मेहंदी, भजन, जागरण और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां कैला मैया के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया।

सेवा उत्सव के प्रथम दिवस का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा छड़ी पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत माता की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां केला मैया को श्रद्धापूर्वक मेहंदी अर्पित की। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने हाथों में माता के नाम की मेहंदी लगवाई और माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इसके बाद सितारों एवं सुंदर कढ़ाई से सुसज्जित लाल रंग की आकर्षक पोशाक मां कैला मैया को अर्पित की गई। सायंकाल माता का भव्य जागरण आयोजित हुआ, जिसमें भक्तिरस में डूबी भेंटों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देवी जागरण के दौरान भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने अपने स्वर से माता की भेंट प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “कैला मैया आई हैं, भक्तों के घर आई हैं.... न जाने किस रूप में नारायण मिल जाएंगे... जैसे भजनों ने भक्तिभाव से आनंदित कर दिया।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने कहा कि कैला महारानी सेवा उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का उत्सव है। मां कैला मैया की कृपा से यह आयोजन श्रद्धालुओं के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और आनंद का संचार करता है। भारत विकास परिषद का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सेवा भावना और पारिवारिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाना है, और यह उत्सव उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। मां की कृपा से यह आयोजन निरंतर और व्यापक स्वरूप ले-यही हमारी कामना है।”

सचिव राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा उत्सव के द्वितीय दिवस मंगलवार को देहरी पूजन, छप्पन भोग अर्पण, हवन, ध्वज यात्रा, कन्या पूजन तथा प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, लव कुश मिश्रा, उपाध्यक्ष महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, ज्योति मोहन, पारुल जिंदल, गौरव संचित बिंदल, अजय आंजना, विकास शिवहरे, सपना गोयल, दीपक भावना अग्रवाल, सुधीर अर्चना जैन, पवन कंचन बंसल, पुरुषोत्तम दास, नीलिमा मित्तल, राजकुमार कुसुम अग्रवाल, ज्योति नीरज मित्तल, राकेश मीना अग्रवाल, संजीव मीनू गुप्ता, स्वदेश अंजू अग्रवाल, विकास नीलम वर्मा, अमित नंद, पं. जी पाराशर, पुनीत कविता अग्रवाल, आलोक कविता अग्रवाल, मुकुल मनीष बंसल, हेमंत ऋषि सिंगल, डॉ. प्रतीक आरती अग्रवाल, सुनील निकिता बंसल, रामकिशन सारिका, राजेंद्र राधा, मनोज झरना, बृजमोहन रेपुरिया, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन