Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मां चामुण्डा देवी मंदिर वार्षिक मेला : मां चामुण्डा के पूजन और कन्याओं व संतों के भोजन के साथ हुआ भण्डारे का शुभारम्भ, माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Pragya News 24

Fri, Apr 3, 2026
Post views : 218

आगरा। देवी स्वरूपा कन्याओं के पूजन व भोज के उपरान्त मां चामुण्डा देवा मंदिर में भण्डारे का शुभारम्भ हुआ। प्रातः मां चामुण्डा के पूजन के साथ संत सेवा भी की गई। राजामण्डी स्टेशन स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला आज भक्ति भाव से आयोजित भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात चले भण्डारे में लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी प्रबंध एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मां चामुण्डा को भोग लगाने का बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। मंदिर के महन्त वीरेन्द्र ब्रह्मचारी ने कन्याओं के पैर पूजकर उन्हें चुनरी पहनाई और उपहार दिए। उसके उपरान्त संतों को भोजन कराया गया। दोपहर 12 बजे से ही मां चामुण्डा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने मां चामुण्डा के दर्शन किए, फिर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन माता का मंदिर जयकारों के उद्घोष से गूंजता रहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शेरू पहलवान, मुकुट चौधरी, विवेक पहलवान, हरिकेश पहलवान, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भगोर, कार्यक्रम संयोजक राहुल सह अध्यक्ष कमल अग्रवाल राज राकेश वर्मा नीरज जैन अजय बंसल लाला पापड़ वाला चिराग दीपक जैन विनोद सोलंकी मामू विष्णु चौधरी भानु शर्मा, महेन्द्र, सुरेन्द्र गिरि, कृष्ण मित्तल विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राकेश त्यागी, पिंटू वर्मा, हेमा भगोर, नीतू सिंह श्रीमती प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल नीतीश अग्रवाल, निशू यादव गुन्ना यादव, रवि सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन