Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: किरावली स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस को मिला ठहराव, क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर

Pragya News 24

Fri, Oct 27, 2023
Post views : 59

Agra. किरावली क्षेत्र की जनता को अब अवध एक्सप्रेस के लिए आगरा के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। अब अवध एक्सप्रेस का ठहराव किरावली स्टेशन पर हो गया है। आज अवध एक्सप्रेस किरावली स्टेशन पर रुकी और फिर यहां से इस ट्रेन के ठहराव का शुभारम्भ सांसद फ़तेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर व अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन वीरेंद्र वर्मा ने किया।

आपकों बताते चले कि किरावली स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सांसद राजकुमार चाहर ने रेलमंत्री से मुलाकात कर अवध एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी जिस पर रेलमंत्री ने स्वीकृति दी थी। आज किरावली स्टेशन पर सांसद फ़तेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर व अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन वीरेंद्र वर्मा द्वारा किरावली रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या-19037 अवध एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

गाड़ी सं.-19037 अवध एक्सप्रेस (प्रतिदिन) किरावली स्टेशन पर 17:38 आगमन तथा प्रस्थान 17:40 पर होगा और गाड़ी सं. 19038 अवध एक्स्प्रेस (प्रतिदिन) किरावली स्टेशन पर आगमन 07:05 तथा प्रस्थान 07:07 पर होगा। जनप्रतिनिधी, यात्रियों की संख्या और माँग को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा इस ठहराव को दिया गया है। ट्रेन के किरावली स्टेशन पर आगमन पर ट्रेन व ट्रेन के लोको पायलट का भी फूलों के हार से स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन