Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रिटायर्ड हवलदार के खाते से एटीएम चोरों ने निकाले दो लाख रूपये, पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही

Pragya News 24

Sat, Mar 30, 2024
Post views : 55

आगरा। थाना पुलिस की मनमानी लगातार सामने आ रही है। पीड़ित के साथ घटना हुई, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होती है, बावजूद इसके सेवानिवृत्त हवलदार चौकी से लेकर थाने के चक्कर काट काट कर दुखी है। एक हफ्ते से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कमिश्नरेट आगरा की सदर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है, पीड़ित ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित शिवदान सिंह रिटायर्ड हवलदार है और कमिश्नरेट आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के इटोरा का रहने वाला है। रिटायर्ड हवलदार शिवदान सिंह ने बताया कि 23 मार्च की दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह सदर थाना क्षेत्र के रोहता पर स्थित पीएनबी बैंक एटीएम से पैसे निकल रहा था तभी पहले से ही घात युवक एटीएम केबिन के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। बातचीत का दौर शुरू होता है और फिर तीनों युवक रिटायर्ड हवलदार शिवदान सिंह से एटीएम छीनने का प्रयास करते हैं। आरोप है कि दो युवकों ने रिटायर्ड हवलदार शिवदान सिंह के खाते से दो लाख चौबीस हज़ार रूपये की नगदी निकाल ली।

पीड़ित रिटायर्ड हवलदार शिवदान सिंह ने बताया कि उसने अपने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत थाना सदर पुलिस को लिखित में की। 23 मार्च से लेकर आज तक यानी एक हफ्ते का दौर बीत चुका है। वह बार-बार थाने चौकी के चक्कर काट रहा है मगर चौकी और थाने पर बैठे खाकी वर्दीधारी का दिल नहीं पसीज रहा।

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और कमिश्नरेट आगरा के आलाअफसर लगातार थाने और चौकिया पर बैठे खाकी वर्दीधारियों को पीड़ित के न्याय के प्रति संजीदा होने की बात कहते हैं तो वहीं इस घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि कमिशनरेट आगरा की सदर पुलिस के लिए शासन प्रशासन और कमिश्नरेट आगरा के पुलिस अफसर के आदेश कोई मायने नहीं रखते।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन