Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फतेहपुर सीकरी में एक और विदेशी महिला गिरकर हुई बेहोश, तुरंत मिला इलाज़

Pragya News 24

Sat, Sep 23, 2023
Post views : 78

Agra. फतेहपुर सीकरी में विदेशी मेहमानों के साथ हादसे बढ़ रहे है। गुरुवार को हुए हादसे से एएसआई उभर भी नहीं पाया था कि शनिवार को एक और विदेशी महिला पर्यटक गिरकर बेहोश हो गयी। 48 घंटे में यह दूसरी घटना थी। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पर्यटन पुलिस और टूरिस्ट गाइड ने मिलकर विदेशी पर्यटक को इलाज दिलवाया। अब विदेशी महिला सकुशल है।

शनिवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने के लिए स्पेन के पर्यटकों का एक दल पहुँचा था। गर्मी अधिक थी होने के चलते 60 साल की महिला पर्यटक कार्विन गेट के पास बेहोश होकर अचानक से गिर गई। उनके साथ चल रहे पर्यटकों ने उन्हें उठाया। पर्यटक अपने गाइड के साथ स्पेनिश पर्यटक का इलाज कराने के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि महिला पर्यटक के गिरने से उसके पैर में चोट आ गयी। इलाज मिलने के बाद महिला पर्यटक खुश नजर आई और एक वीडियो भी साझा किया।

आपकों बताते चले कि गुरुवार को फ्रांस की 61 साल की महिला पर्यटक एस्मा फोटोग्राफी करते समय रेलिंग सहित नीचे गिर गईं थी। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने और इंटरनल ब्लीडिंग होने से उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को फिर से विदेशी महिला के गिरने से हड़कंप मच गया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन