Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

माता-पिता के सम्मान से सजा होली मिलन : सेवा कार्यों के लिए मिला अमृतम शाखा को ब्रज प्रांत का सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान

आगरा। होली के रंगों के बीच संस्कार और सेवा की सुंदर मिसाल उस समय देखने को मिली जब भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के होली मिलन समारोह में 60 से अधिक माता-पिता को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि अपने प्रथम वर्ष में ही उत्कृष्ट सेवा कार्यों के कारण अमृतम शाखा को भारत विकास परिषद के ब्रज प्रांत द्वारा सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से सम्मानित किया गया है, जिसे सदस्यों ने शाखा की बड़ी उपलब्धि बताया।

फतेहाबाद रोड स्थित प्रिंस ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली और मधुर भजनों के साथ सभी ने उत्साहपूर्वक उत्सव का आनंद लिया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने भक्ति से सराबोर कंठ से भजन प्रस्तुत करते हुए सभी का स्वागत किया। सचिव राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने अतिथियों का चंदन लगाकर अभिनंदन किया।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने बताया कि अमृतम शाखा को अपने प्रथम वर्ष में ही सेवा कार्यों के लिए ब्रज प्रांत द्वारा सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से सम्मानित किया जाना सभी सदस्यों के समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शाखा समाज सेवा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अपना घर संस्था को शाखा की ओर से एंबुलेंस सेवा के लिए चेक प्रदान किया गया। जल्द ही यह सेवा आरंभ हो जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम उपाध्यक्ष एवं महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। उपाध्यक्ष गतिविधि संयोजक ज्योति मोहन, पारुल जिंदल, विकास सपना गोयल, गौरव संचिता बिंदल, अजय अंजना शिवहरे, सुधीर अर्चना जैन, राजकुमार कुसुम अग्रवाल, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, मुकुल बंसल, अभिषेक गोयल, पुनीत अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास मित्तल, राकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, सुनील बंसल, निकिता बंसल, सुदेश कुमार अग्रवाल, राज अग्रवाल, विकास आनंद वर्मा, अमित नंदिनी पाराशर, आलोक कविता अग्रवाल, हेमंत सिंघल, नीरज ज्योति मित्तल, पवन गोलस, गिरीश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राजेश सपना बंसल, राजीव मंगल, राजा बाबू, रोहित गुंजन, महेश याशिका, ज्योति मोहन, पारुल जिंदल, पुनीत कविता अग्रवाल, मुकुल मनीष बंसल, हर्षित सिंघल, डॉ प्रतीक, आरती अग्रवाल, सुनील निकिता बंसल, रामकिशन, सारिका, बृजमोहन रेपुरिया, राजेंद्र, राधा, मनोज, झरना आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन