Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नुनिहाई में आइस फैक्ट्री से हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, आसपास रह रहे लोगों की बिगड़ी हालत

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 31

Agra. आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव होने से आइस फैक्ट्री में भगदड़ मच गई तो वहीं फैक्ट्री के आसपास के रिहायशी इलाके के लोग भी परेशान होने लगे। अमोनिया गैस के रिसाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। आंखों में जलन के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जैसे ही लोगों को पता चला कि यह गैस आईस फैक्ट्री से निकल रही है। लोगों में आक्रोश फैल गया। तुरंत आइस फैक्ट्री पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। हंगामा को देखकर की फैक्ट्री का मालिक मौके से फरार हो गया तो लोगों ने आइस फैक्ट्री के बाहर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पूरा मामला थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई का है। इस क्षेत्र में गर्ग नाम से आईस फैक्ट्री है। इस आईस फैक्ट्री में अचानक से गैस का रिसाव होने लगा। यह गैस अमोनिया गैस थी। अचानक से अमोनिया गैस के रिसाव होने से फैक्ट्री में कार्य कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद अमोनिया गैस का असर फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों पर देखने को मिला। लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। सांस लेने में दिक्कत आने लगी और आंखों में जलन होने लगी। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि उनके साथ आखिरकार हो क्या रहा है। इतने में सूचना मिली कि बाहर सड़क पर जो गर्ग आईस फैक्ट्री है उसमें गैस का रिसाव हुआ है। बस यह जानकार लोगों का आक्रोश फूट गया और भारी संख्या में लोग गर्ग आईस फैक्ट्री के बाहर पहुंच गए।

हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि कई बार अमोनिया गैस रिसाव की शिकायत की गई है लेकिन मालिक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आज तो हद हो गई हर किसी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। हंगामा देख फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया। यह जानकार लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने आईस फैक्ट्री के सामने ही बैरिकेटिंग कर दी और रोड जाम कर दिया, साथ ही क्षेत्र लोग भारी संख्या में रोड पर ही बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन