Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए श्रीजगन्नाथ भगवान : इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया गया अक्षय तृतिया महोत्सव, बैसाख की गर्मी में 21 दिन तक श्रीहरि का होगा चंदन से श्रंगार

Pragya News 24

Mon, Apr 20, 2026
Post views : 135

आगरा। अक्षय तृतिया के पावन पर्व पर श्रीहरि का चंदन के छापे से सजे श्वेत परिधान धारण कराए गए। श्रंगार भी चंदन से किया गया। बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग चंदन से श्रंगारित आज श्रीजगन्नाथ भगवान श्याम वर्ण नहीं बल्कि भक्तों को पीत वर्ण में सुशोभित होकर दर्शन दिए। 21 दिन तक गर्मी के कारण सिर्फ एक बत्ती से आरती की जाएगी। भोग भी बैसाख की गर्मी में ठंडी तासीर के व्यजंन व फलों से लगाया जाएगा।

आज अक्षय तृतिया महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर को गुलाब, मोगरे व बेले के पुष्पों से सजाया गया। हरि नाम संकीर्तन किया गया। इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि बैसाख व ज्येष्ठ माह में गर्मी बढ़ जाती है। 14 मई को वृषभ संक्रांति (सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर) के साथ गर्मी भीषण रूप ले लेती है। इसीलिए अक्षय तृतिया से 21 दिन तक भगवान का चंदन के लेप से श्रंगार किया जाएगा। उन्हें चंदन के छापे की हल्की सूती पोशाक पहनाई जाएंगी। मोगरा, बेला जैसे सुगन्धित पुष्पों से फूल बंगला सजेगा। सत्तू, खरबूजा, आम, तरबूज, लीची जैसे मौमसी फलों का प्रसाद लगाया जाएगा। अक्षय तृतिया के उपलक्ष्य में आज राधा-कृष्ण को हरियाली के बीच सजाकर बैठाया गया। जिनके दर्शन को हर श्रद्धालु ललायित नजर आया। संध्या आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, शाश्वत नन्दलाल दास आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन