Tue 28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब रामायणकालीन झांकियों, पुष्पवर्षा और भव्य जनक महल से सजेगा जनकपुरी महोत्सव 2026 50 वर्षों की गौरवगाथा का उत्सव, एक्मा ने किया स्वर्णिम स्थापना समारोह का आमंत्रण पत्र जारी गौ माता के सम्मान में निकली विशाल शोभायात्रा, डीएम को सौंपा गया प्रार्थना पत्र ब्रश उद्योग ने उठाई कर सुधार की मांग, ओडीओपी में शामिल करने को बना रोडमैप एडीएम आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की आरती, जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में गूंजा भक्तिमय वातावरण ब्रज विकास को मिलेगी नई उड़ान, वृंदावन में रोपवे और 700 करोड़ की सड़क परियोजनाएं निर्विरोध चुनी गई इंडियन क्लब की नई कार्यकारिणी, सुधीर भोजवानी बने अध्यक्ष मॉडर्न बनें, वेस्टर्न नहीं; जया किशोरी ने बताए सफल जीवन के सूत्र

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा में लक्ज़री ऑटोमोबाइल युग की दस्तक : आगरा बनेगा लक्ज़री कारों का राष्ट्रीय मंच, 31 जनवरी और 01 फरवरी को होगा कारों का महासंगम

आगरा I आगरा में लक्ज़री ऑटोमोबाइल संस्कृति को नई पहचान देने वाले लक्स मोटर शो – एडिशन 2 का उद्घोषणा समारोह शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रैंड मर्क्योर में संपन्न हुआ। यह लक्ज़री ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को ग्रैंड मर्क्योर, जीएमसीसी, फतेहाबाद रोड में आयोजित की जाएगी।

द कार मॉल के संस्थापक शिवम चावला ने बताया कि लक्स मोटर शो – एडिशन 2 एक केवल आमंत्रण आधारित आयोजन होगा, जिसमें वही अतिथि शामिल होंगे जो वास्तव में लक्ज़री कारों के खरीदार या संभावित ग्राहक हैं। यह आयोजन टियर-2 शहरों में लक्ज़री ऑटोमोबाइल्स की बढ़ती स्वीकार्यता और मांग का सशक्त प्रमाण है।उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग में अपने 23 वर्षों से अधिक के अनुभव के आधार पर उन्होंने इस मंच की परिकल्पना की, जहाँ लक्ज़री ब्रांड्स और गंभीर खरीदार एक ही छत के नीचे सीधे संवाद कर सकें। पहले संस्करण को मिली अभूतपूर्व सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि आगरा जैसे शहर भी लक्ज़री मोबिलिटी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि लक्स मोटर शो – एडिशन 2 पहले संस्करण से कहीं अधिक भव्य, व्यापक और भविष्यपरक होगा। इस बार आयोजन में 11 प्रमुख लक्ज़री ऑटोमोबाइल ब्रांड्स भाग ले रहे हैं और 60 से अधिक लक्ज़री कारें दो दिनों तक डिस्प्ले एवं टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध रहेंगी।

मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, वोल्वो, एमआईएनआई, बीवाईडी, एमजी सिलेक्ट, विन फास्ट, महिंद्रा, टेस्ला एवं बीएमडब्ल्यू मोटोरेड जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। इसके साथ ही मिशेलिन टायर्स जैसे प्रीमियम ऑटोमोटिव पार्टनर्स भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। इस वर्ष के शो की मुख्य थीम ‘इलेक्ट्रिक एवं फ्यूचर मोबिलिटी’ होगी। प्रदर्शित वाहनों में लगभग 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगे, जो स्थिरता, पर्यावरण संरक्षण और अगली पीढ़ी की मोबिलिटी की दिशा को दर्शाते हैं।

यह आयोजन केवल एक कार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक दो दिवसीय लक्ज़री कार्निवल होगा, जिसमें लक्ज़री कार डिस्प्ले, इमर्सिव टेस्ट ड्राइव, लाइव म्यूज़िक, क्यूरेटेड एंगेजमेंट ज़ोन्स, लाइफस्टाइल अनुभव तथा HNI-UHNI वर्ग के लिए प्रीमियम नेटवर्किंग का विशेष वातावरण रहेगा। लक्स मोटर शो – एडिशन 2 का उद्घाटन किशोर खन्ना, चेयरमैन, रोमसन्स ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर होटल ग्रांड मार्क्योर के महाप्रबंधक विवेक महाजन, अमित खत्री, शिवम चावला, रोहित डेंग, शिखा जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन