Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: किसान आंदोलन से आगरा रेल संचालन प्रभावित, पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों के रूट किये डायवर्ट

Pragya News 24

Fri, Apr 19, 2024
Post views : 30

Agra. पंजाब में धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन उग्र हो चला है। अपनी मांगों को लेकर अब किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं जिसका असर रेलवे संचालन पर पड़ रहा है। किसान भले ही पंजाब में धरना प्रदर्शन कर रहे हो लेकिन उसका असर आगरा रेल मंडल पर भी देखने को मिल रहा है। आगरा रेल मंडल से पंजाब की ओर जाने वाली सात ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है साथ ही कुछ ट्रेन शॉर्ट टर्म की जा रही है। आगरा रेल मंडल किसानों के प्रदर्शन से निपटने के लिए हर प्रकार की तैयारी करने में जुटा हुआ है जिससे रेल का संचालन बरकरार बना रहे।

आपको बताते चले कि एमएसपी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार पर अपनी विभिन्न मांगों पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी 2024 को अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। इस प्रदर्शन में शामिल तीन किसान अनीश खटकर, नवदीप सिंह जलवेड़ा और गुरकीरत सिंह विरोध प्रदर्शन के चलते जेल में बंद हैं। इसी कारण से किसानों ने रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया है।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब में किसानों का जो रेल रोको आंदोलन चल रहा है उसका असर आगरा रेल मंडल पर भी दिखने लगा है। आगरा रेल मंडल से लगभग 7 ट्रेनें जो पंजाब की ओर जाती हैं, उन्हें डायवर्ट किया गया है। मुम्बई अमृतसर, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस इनकी प्रमुख रूप से डिमांड रहती है।इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है साथ ही पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन पर भी नजर रखी जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन