Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नेताजी के साथी आनंद प्रकाश जैन का लीडर्स आगरा ने किया अभिनंदन

Pragya News 24

Sat, May 4, 2024
Post views : 27

आगरा। लीडर्स आगरा के अभिनंदन अभियान की श्रंखला निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रत्येक सप्ताह “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत शनिवार को कुशल राजनीतिक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परम साथी आनंद प्रकाश जैन का अभिनंदन किया गया। आनंद जी हौंडा के स्वामी आनंद प्रकाश जैन के सेंट जोंस कालेज रोड स्थित आवास पर लीडर्स आगरा के पदाधिकारी पहुंचे और इलायची की माला से माल्यार्पण करके, शाल ओढ़ा कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके चरण वंदन करके उनके दीर्घ जीवन की कामना की। सम्मान समारोह मे उनके परिवार की ओर से पुत्र अमरेंद्र प्रकाश जैन और पुत्रवधु स्वाती जैन का भी स्वागत किया।

लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि आनंद प्रकाश जैन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन के प्रारंभ से साथी रहे और 1982-83 के दौर मे मुलायम सिंह यादव अवध एक्सप्रेस से आगरा आते थे, उनका भतीजा लल्ला उनको बजाज स्कूटर से उनके पुराने निवास बाग अंता पर ही लेकर आते थे, तैयार होकर कार्यक्रम फाइनल होते थे, श्री जैन उनकी सभी व्यवस्था कराते। यहां आकर वे लोहामंडी के बंशी हलवाई की बेड़ई और जलेबी खाना नहीं भूलते थे। बल्कि बंधवा कर अपने परिजनों के लिए मैनपुरी ले जाते थे।

84 वर्षीय श्री जैन अपने अभिनंदन से अभिभूत हुए। उन्होंने बताया कि सन् 1982 से मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों से संपर्क रहे। पूर्व उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी देवीलाल से भी उनके संबंध पारिवारिक अनवरत रहे। लेकिन उन्होंने इन संबंधों का कभी कोई राजनैतिक एवं व्यावसायिक फायदा नहीं उठाया। श्री जैन ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक लोहे का व्यवसाय किया। उन्होंने बताया कि पहले राजनैतिक दुश्मनी मे भी पारिवारिक सम्बन्धो का ख्याल रखा जाता था। वह आगरा लोहा व्यापार समिति के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे। जैन समाज के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे, मथुरा चैरासी से भी वोह शीर्ष स्तर पर जुड़े हुए है, बाद में गोपालन के उद्देश्य से वृहद स्तर पर डेरी खोली जिसका संचालन किया।

सम्मान समारोह में लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, स्वीटी चैहान, ओमप्रकाश मेडतवाल, डॉ अशोक कुशवाह, एस. के बग्गा, धर्मेंद्र प्रजापति (सोनू ), आयुषी गुप्ता, राहुल जैन, राजू सविता, मनोज आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन