Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा विकास सेवा समिति : आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान

Pragya News 24

Sat, Jun 13, 2026
Post views : 18

आगरा। पिछले चार वर्ष से शहर में एक अनूठा प्रयास जारी है। आगरा विकास सेवा समिति के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ललित शर्मा हर वर्ष अपने जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर प्रयास करते हैं कि किसी की मौत रक्त के अभाव में न हो। आज इसी श्रंखला के तहत अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 400 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन व महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, रोहित कात्याल ने फीता काटकर किया।

योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान कर किसी को जीवन देना सबसे बड़ा पुण्य है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि रक्त का किसी भी कारखाने में उत्पादन नहीं किया जा सकता है। सिर्फ मानव ही रक्त की आवश्यकता को दान कर पूरी कर सकता है। नवीन जैन ने कहा कि पिछले वर्ष 200 यूनिट का रक्तदान हुआ था। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं जो किसी को जीवनदान देता है। ललित शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति है। यदि युवा ठान ले तो कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में मृत्यु को प्राप्त नहीं हो सकता।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित अग्रवाल ग्वाला, दीप विनायक, ध्रुव, निशांत, शुभम, उज्जवल, कार्तिक, परमवीर, अवधेश, गोविंद, मोनू दुबे, शुभम, राघव, अक्षत, विनायक, मानव, विवेक, शुभम दुबे, आशु यादव, कार्तिक मुद्गल, आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन