Tue 09 Jun 2026
Breaking News Exclusive
बरसाना धाम में सजा दिव्य फूल बंगला, राधारानी जी की पोशाक सेवा, संत सेवा एवं विशाल प्रसादी में उमड़ा श्रद्धा का सागर 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ धाकरान चौराहे से श्री प्रेमनिधि जी मंदिर तक पालकी में पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का हुआ भावपूर्ण समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु तृतीय आगरा साहित्य समारोह-2026 में गूंजी काव्य रसधारा, 'गुर्गा मुर्गा लालित मोर' का हुआ विमोचन" शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों ने लिया संगठन सशक्त बनाने का संकल्प आगरा व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ शुभारंभ, व्यापारिक समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र श्रीमथुराधीश जी मंदिर में मना कुनवाड़ा उत्सव, मिट्टी के पात्रों में लगा भोग, पुरुषोत्तम मास में हुआ कुनवाड़ा महोत्सव टीबी उन्मूलन में आगरा ने राष्ट्रीय लक्ष्य को किया पार अधिकमास मनोरथ उत्सव में 21वें दिन हुआ विशेष अभिषेक, श्रृंगार और फूल बंगला मनोरथ

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल : आगरा व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ शुभारंभ, व्यापारिक समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र

Pragya News 24

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 14

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने रविवार को हींग की मंडी स्थित माधव भवन में आगरा व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके आगरा आगमन पर आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वाटर वर्क्स पर भव्य स्वागत किया।

कार्यालय उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि भवन का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया है। यह कार्यालय व्यापारियों की बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यहां व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से विचार-विमर्श और आवश्यक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जय पुरस्नानी, कन्हैयालाल राठौर, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र अग्रवाल, सह प्रभारी अनूप बंसल, विष्णु दयाल बंसल, दिलीप खूबचंदानी, बृजमोहन रेपुरिया, राजेश सिंघल, अंशुल अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, विमल गर्ग, योगेश रखवानी, साहूकार सिंह चाहर, राजेंद्र गुप्ता, महावीर प्रसाद मंगल, राजीव गुप्ता, अनुराग अरोड़ा, रितेश राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन