Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विशेष सचिव के दौरे के बाद सीएमएस ने अधीनस्थों से मांगा एग्रीमेंट, अनुबंध निरस्त की दी चेतावनी

Pragya News 24

Mon, Nov 6, 2023
Post views : 60

Agra. विशेष सचिव के दौरे के बाद आगरा जिला अस्पताल प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। सीएमएस अनीता शर्मा ने अधीनस्थों को मरीज को खाना देने से संबंधित कंपनी से जो एग्रीमेंट हुआ है उसे एग्रीमेंट के डॉक्यूमेंट मांगे हैं जिससे उन डॉक्यूमेंट् को स्टडी की जा सके। अगर उस एग्रीमेंट में मरीज को नाश्ता देने से संबंधित कोई क्लॉज़ नहीं है तो उसे बढ़वाया जा सकता है। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता तो अनुबंध निरस्त करने की बात सीएमएस अनीता शर्मा ने कही है।

आपकों बताते चले कि दो दिन पहले विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन राजाराम जिला अस्पताल का दौरा करने के लिए आये थे। जिला अस्पताल का दौरा करने के बाद वो जिला अस्पताल के रसोई घर जा पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीज को दिए जाने वाले खाने का मेन्यू देखा और फिर पूछा की खाने में क्या-क्या दिया जाता है। आज खाने में मरीजों को किया दिया। इसका विवरण कर्मचारियों ने दिया लेकिन जब उनसे पूछा कि आज ब्रेकफास्ट में किया था इस पर सभी एक दूसरे का चेहरा देखने लगे। क्योंकि जिला अस्पताल में मरीजों को खाना उपलब्ध कराने वाला वेंडर मरीजों को नाश्ता नही देता है। इसके बाद उन्होंने पूछ लिया कि क्या भर्ती मरीजों को बिना ब्रेकफास्ट के ही सुबह दवा दे दी जाती है। इस पर सभी हक्का बक्का रह गए थे। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने विशेष सचिव को सफाई देते हुए कहा कि वह एग्रीमेंट दिखवा लेंगे।

दो दिन बीत जाने के बाद भी अधीनस्थों ने इस सम्बंध में हुए एग्रीमेंट को देखने की जहमत नहीं उठाई है। सीएमएस अनीता शर्मा ने अधीनस्थों को फोन किया तो कहने लगे वे एग्रीमेंट निकलवा रहे हैं। सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया जो वेंडर है उससे 2007 में वार्ड में भर्ती मरीजों को भोजन दिए जाने के संबंध में एग्रीमेंट हुआ है। उसके डॉक्यूमेंट निकलवाये जा रहे है। उन डॉक्यूमेंट् को स्टडी किया जाएगा। अगर उस एग्रीमेंट में मरीज को नाश्ता देने से संबंधित कोई क्लॉज़ नहीं है तो उसे बढ़वाया जाएगा और ऐसा नहीं होता तो अनुबंध निरस्त किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन