Tue 16 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्कूलों के निकट तम्बाकू एवं संबंधित वस्तुएं बेचने वाले 14 दुकानदारों पर कार्यवाही

Agra. विद्यालयों की 100 गज की परिधि के अन्दर सिगरेट, तम्बाकू, गुटका एवं अन्य तम्बाकू निर्मित उत्पादों को विक्रय करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन ने आज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) संजीव कुमार शाक्य, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके राहुल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे। इस अभियान के दौरान क्वीन विक्टोरिया सहित तमाम स्कूलों के बाहर टीम पहुँची। दुकानों का निरीक्षण किया। जिन पर तंबाकू व इससे संबंधित चीजें मिली उनके खिलाफ कार्यवाही की।

इस विशेष अभियान के दौरान कुल 14 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA act 2003) के अंतर्गत 14 दुकानदारों से 2650 रुपए का जुर्माना वसूला। भविष्य में विद्यालयों की 100 गज की परिधि के अन्दर सिगरेट, तम्बाकू, गुटका एवं अन्य तम्बाकू निर्मित उत्पादों को विक्रय न करने की हिदायत दी। दुबारा ऐसा करते हुए पाए जाने पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।

समाजसेवी संस्था से जुड़े लोगों का कहना था कि प्रशासन की पहल सराहनीय है। यह अभियान स्कूल के आसपास चलते रहना चाहिए। अगर स्कूल के आसपास तम्बाकू बिकेगा तो स्कूली बच्चे उसका सेवन कर सकते हैं जो हितकर नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन