Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महिला इतिहासकार राष्ट्रीय सम्मेलन : आगरा की सभ्यता सिंधु घाटी से भी प्राचीन, भारतीय दृष्टिकोण से लिखा जाए इतिहास : प्रो. बीडी शुक्ला

महिला इतिहासकार राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सेमिनार का समापन, दो दिनों में 147 शोध पत्रों का प्रस्तुतिकरण; 26 प्रांतों की महिला इतिहासकारों ने लिया भाग

आगरा। भारतीय इतिहास का लेखन विदेशी दृष्टिकोण के बजाय भारतीय सांस्कृतिक चेतना, प्राचीन ज्ञान परंपरा और ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर किया जाना चाहिए। आगरा और उसके आसपास की प्राचीन सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए नए शोध और ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन आवश्यक है। यह विचार डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग तथा अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महिला इतिहासकार राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय सेमिनार के समापन अवसर पर वक्ताओं ने व्यक्त किए।

रविवार को आयोजित दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय कुमार मिश्रा, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की प्रोजेक्ट प्रमुख सुष्मिता पांडे, लखनऊ से श्रद्धा शुक्ला, हैदराबाद से अनुराधा भोसले तथा अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हेमंत धींग मजूमदार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हेमंत धींग मजूमदार ने कहा कि भारतीय इतिहास को देश की अपनी सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक दृष्टि से समझने तथा लिखने की आवश्यकता है। अब तक प्रचलित इतिहास लेखन में भारतीय सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान परंपरा के अनेक महत्वपूर्ण पक्षों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि विदेशी एवं मुगलकालीन दृष्टिकोण से आगे बढ़कर भारत के गौरवशाली अतीत, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को शोध एवं प्रमाणों के माध्यम से सामने लाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के वास्तविक ऐतिहासिक स्वरूप से परिचित हो सकें।

राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय कुमार मिश्रा ने ब्रज की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रज का इतिहास केवल राजाओं और साम्राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की लोकसंस्कृति, आस्था, परंपराओं और जनभावनाओं में भी इतिहास के अनेक महत्वपूर्ण सूत्र समाहित हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा से प्रस्थान के बाद ब्रजवासियों के विरह और उनकी भावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रज की सांस्कृतिक पहचान यहां की लोकमान्यताओं और आध्यात्मिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है।

समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इतिहास एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष तथा भारतीय इतिहास संकलन समिति, ब्रज प्रांत के अध्यक्ष प्रो. बीडी शुक्ला ने कहा कि दो दिवसीय सेमिनार में प्रस्तुत शोध पत्रों और ऐतिहासिक तथ्यों के अध्ययन से यह महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आया कि आगरा और उसके आसपास की सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता से भी प्राचीन है। उन्होंने कहा कि आर्यों के बाहरी क्षेत्रों से भारत आने तथा यहां के मूल निवासियों को अनार्य बताने जैसी प्रचलित ऐतिहासिक धारणाओं पर भी नए शोध और प्रमाणों के आधार पर पुनर्विचार किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान, विज्ञान, दर्शन और संस्कृति की परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। भारत में 12 ऋतुओं की अवधारणा और प्रकृति के साथ जीवन के गहरे संबंध को समझने के लिए भी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि इस सम्मेलन में शोधार्थियों के साथ स्नातक स्तर के विद्यार्थियों ने भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जो नई पीढ़ी में शोध की प्रवृत्ति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

चार सत्रों में 50 शोध पत्र प्रस्तुत, दो दिनों में कुल 147 पर हुआ मंथन
सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित चार सत्रों में शोधार्थियों ने कुल 50 शोध पत्र प्रस्तुत किए। दो दिवसीय आयोजन में कुल 147 शोध पत्रों का प्रस्तुतिकरण हुआ, जिनमें लगभग नौ शोध पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए। देश के विभिन्न प्रांतों से आए इतिहासकारों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व एवं इतिहास लेखन में महिलाओं के योगदान से जुड़े विविध विषयों पर अपने शोध और विचार साझा किए।

26 प्रांतों की महिला इतिहासकारों की सहभागिता रही विशेष उपलब्धि
विश्वविद्यालय की पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. हेमा पाठक ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है, जब एक साथ 26 प्रांतों की महिला इतिहासकारों को आमंत्रित कर उनके शोध एवं विचारों को साझा करने के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया गया। यह विश्वविद्यालय और इतिहास विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महिला इतिहासकारों की सक्रिय भागीदारी से इतिहास लेखन में नए दृष्टिकोण विकसित होंगे और शोध की संभावनाओं को विस्तार मिलेगा।

प्रमाण पत्र देकर शोधार्थियों को किया सम्मानित
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शोधार्थियों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ हुआ। आयोजन ने देशभर के इतिहासकारों, महिला शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां भारतीय इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विमर्श हुआ।

कार्यक्रम का संचालन अर्चना शर्मा एवं शिवम ने किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार, डॉ. रोहित, स्वतंत्र कटारा, प्रो. राजन दुबे, प्रो. लवकुश मिश्रा एवं मीडिया प्रमुख हेमंत द्विवेदी सहित अनेक शिक्षाविद एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन