Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: खेत पर जा रहे युवक को सांप ने काटा, बेहोश होकर गिरा

Pragya News 24

Sat, Feb 3, 2024
Post views : 73

Agra. खेत पर जा रहे युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा तो परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही युवक को तुरंत इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और जहर को शरीर में पहले से रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाए।

पूरा मामला नूरपुर तनोरा गांव का है। युवक विनोद ने बताया कि वह सुबह 11 बजे खेत पर जा रहा था। खेत पर जाने के दौरान रास्ते में उसका पैर सांप पर पड़ गया। सांप पर पैर रखते ही उसने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा और गिर गया। पीछे से आ रहे विनोद के भतीजे ने जब उसे देखा तो तुरंत दौड़ लगा इतना विनोद ने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है, यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत परिवार के लोग उसे चिकित्सा से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

आगरा के जिला अस्पताल में युवक विनोद को चिकित्सकों ने देखा और गंभीर स्थिति होने पर उसका प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ सांप के काटने की जहर को रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाया गया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद युवक ने भी राहत की सांस ली लेकिन वह चिकित्सक से पूछता रहा कि मुझे कुछ होगा तो नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन