Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महाराणा प्रताप जयंती : भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर

Pragya News 24

Sun, May 10, 2026
Post views : 136

आगरा। वीरता, त्याग, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर सनातनी वीर महापुरुष योद्धा सम्मान समिति द्वारा तिरुपति रेजिडेंसी, दहतोरा से भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सनातन संस्कृति की भव्य झलक, राष्ट्रभक्ति का उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। केसरिया साफों से सुसज्जित युवा, घोड़ों और ऊंटों पर सवार अतिथि, आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजों की मधुर धुन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर, नितिन कोहली ने महाराणा प्रताप की झांकी की आरती उतारकर किया।

शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजों की भक्तिमय धुन पर युवा टोली उत्साहपूर्वक नृत्य कर रही थी। इसके पीछे विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी, भारत माता, शेरोंवाली माता, बजरंगबली हनुमानजी तथा श्रीराम मंदिर की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अंत में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मुख्य झांकी ने लोगों को इतिहास के स्वर्णिम युग की याद दिलाई।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल किसी जाति या वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने अपने स्वाभिमान, मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया और आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की उनकी भावना हर भारतीय के लिए आदर्श है।

राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। आज समाज को उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम आयोजक संजय सिसोदिया ने बताया कि शोभायात्रा तिरुपति रेजिडेंसी, दहतोरा से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सेक्टर-12 पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। झांकियों के माध्यम से सामाजिक एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य वीर महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं सामाजिक समरसता की भावना को जागृत करना है।

शोभायात्रा में क्षत्रिय शौर्य और पराक्रम की झलक ने सभी को रोमांचित कर दिया। पूरे मार्ग में “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “भारत माता की जय” के उद्घोष वातावरण को ऊर्जा से भरते रहे।

कार्यक्रम के संरक्षक राहुल जैन, मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन, अविनाश राणा एवं जोगेंद्र चौहान ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का स्वागत किया।

समिति सदस्यों में कृपाल प्रधान, मनोज चौहान, हरिओम ठाकुर, नितेश भारद्वाज, संस्कार भदोरिया, यश राजावत, बंटी परिहार, मनोज माहौर, अनु सिसोदिया, सत्यम चौहान, जितेंद्र पीपल, जीतू धाकड़, दीपक शर्मा, शेर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन