Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नदी किनारे गढ़े मिले नर कंकाल के मामले में आया नया मोड़, सिर में गोली मारकर की गई हत्या

Pragya News 24

Sun, Oct 8, 2023
Post views : 157

आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नदी घाट पर किनारे खेत में दो सप्ताह पूर्व नर कंकाल उस समय मिला जब कुत्ते नर कंकाल को गड्ढे से खींचने का प्रयास कर रहे थे और चारों तरफ बदबू फैल रही थी जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। पुलिस नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया मोड़ सामने आया है जिसमें अज्ञात युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चंबल नदी घाट किनारे खेतों में बीते दो सप्ताह पूर्व 25 सितंबर को दोपहर चरवाहे ग्रामीण अपने पशुओं को चरा रहे थे। तभी देखा कि खेत में बने एक गड्ढे में कुत्ते नर कंकाल को खींचने का प्रयास कर रहे थे और चारों तरफ बदबू फैल रही थी। ग्रामीणों ने देखा तो वह दंग रह गए। गड्ढे में नर कंकाल चमक रहा था। जिस पर उन्होंने ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक के नर कंकाल को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया था। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने नर कंकाल को कार्रवाई के बाद आगरा पोस्टमार्टम गृह मोर्चरी भिजवाया रखवाया था। चारों तरफ सूचना दी गई थी मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराया तो उसकी रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अज्ञात युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई। और उसे चंबल नदी किनारे दफना दिया गया। जिस पर पुलिस ने शनिवार को अज्ञात युवक की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की बारीकी से तहकीकात कर रही है। आगरा और आसपास के थानों में मामले को लेकर सूचित किया गया है। किसी की गुमशुद की दर्ज की गई हो तो वह संपर्क कर सकता है।

इस मामले में थाना प्रभारी नीरज पंवार का कहना है कि नर कंकाल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात युवक के सिर में गोली मार कर हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बारीकी से जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन