Mon 17 Aug 2026
Breaking News Exclusive
आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन डमरुओं की गूंज, पुष्प-इत्र वर्षा और प्रसादी से भक्तिमय हुआ कैलाश मेला तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकली तिरंगा यात्रा श्री महालक्ष्मी मंदिर में विधि-विधान से हुई शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा हुनर से रोजगार तक का संदेश, मेहंदी-राखी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 251 कुण्डीय महायज्ञ की सफलता के लिए गायत्री तपोभूमि पहुंचे युवा परिजन गोलियों की आवाज से लोकतंत्र के सवालों तक पहुंची ‘सो एंड सो’ की कहानी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पंजाब नेशनल बैंक : किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण

आगरा। पंजाब नेशनल बैंक, आगरा जोन द्वारा सूरज फार्म, खंदौली में किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना, कृषि एवं स्वरोजगार संबंधी ऋण सुविधाओं की जानकारी देना तथा बकाया ऋण खातों के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) का लाभ उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक एम परमसिवम थे। विशिष्ट अतिथियों में जोनल मैनेजर अंजू मित्तल सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, बैंक ग्राहक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर बैंक अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय समावेशन योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों को ऋण प्रबंधन, बचत, निवेश एवं बैंकिंग सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एम परमसिवम ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक देशभर में ग्राहक जागरूकता और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। अलीगढ़ में सफल आयोजन के बाद आगरा में इस व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान उपलब्ध कराना भी है।

जोनल मैनेजर अंजू मित्तल ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक की विभिन्न योजनाएं किसानों, छोटे उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय समावेशन बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को अपनाने, समय पर ऋण अदायगी करने तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए कृषि अधिकारी सत्यधा मिश्रा को “बेस्ट टारगेट अचीवर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन