Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: खेत में काम कर रहे मजदूर को अचानक से पैर में लगी गोली, मजदूरों में मची भगदड़

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 29

Agra. मलपुरा थाना क्षेत्र के लालउ गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब खेत पर काम कर रहे एक मजदूर को अचानक से गोली लग गई। गोली मजदूर के पैर में लगी थी। यह दृश्य देखकर खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं घायल के परिजन घायल अवस्था में ही युवक को मलपुरा थाने लेकर भेज, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन यहां भी उनका मेडिकल लगभग 2 घंटे बाद हुआ जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश देखने को मिला।

पूरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के लालउ गांव का है। जानकारी के मुताबिक मजदूर सौदान सिंह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी पर खेत पर काम कर रहा था। उसके साथ अन्य मजदूर भी खेत में लगे हुए थे, तभी अचानक से सौदान सिंह की पर में गोली लगी और पर से खून का फव्वारा फूट गया। यह देखकर वह मौजूद मजदूरों में भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गई। पीड़ित परिवार तुरंत घायल अवस्था में सौदान सिंह को पुलिस थाने लेकर भागे और वहां शिकायत दर्ज करने के बाद उसे इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले आए।

जिला अस्पताल में लगभग 2 घंटे बाद घायल का मेडिकल हुआ और फिर उसके बाद घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए एसएन के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल में हुई देरी को लेकर परिवार में आक्रोश देखने को मिला क्योंकि सौदान सिंह के पैर में गोली लगी हुई थी। पीड़ित परिवार लगातार चिकित्सक से मेडिकल करने की बात कह रहा था लेकिन वहां मौजूद लोग डॉक्टर के आने की बात कहने लगे।

फिलहाल पीड़ित परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मलपुरा थाने में गोली मारने से संबंध शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जिन लोगों ने सौदान सिंह की गोली मारी है वह अक्सर नील गायों का शिकार करने आते हैं। उन्हीं की गोली से सौदान सिंह घायल हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन