Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री खाटू श्याम भजन संध्या : चार दिवसीय आयोजन में दिखेगा भक्ति श्रद्धा और दिव्यता का संगम, श्री श्याम मित्र मंडल करेगा निर्धन कन्याओं का विवाह

Pragya News 24

Mon, Jan 12, 2026
Post views : 163

आगरा। हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे के नाम से विख्यात भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले श्री श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर होगी ताज नगरी। श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल लोहा मंडी द्वारा पहली बार चार दिवसीय आयोजन कर श्री श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।

श्री श्याम मित्र मंडल लोहा मंडी समिति के अध्यक्ष अभी जैन ने बताया कि 15 जनवरी को विशाल एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन छोटा चौराहा लोहा मंडी से श्री खाटू श्याम जी मंदिर जीवन मंडी तक किया जाएगा। निशान यात्रा में पीले रंग की पोशाक के साथ श्याम बाबा की जय जयकार करते हुए भक्तजन श्याम प्रभु के रंग में रंगे नजर आएंगे।
महामंत्री अमित अग्रवाल ने बताया कि 16 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज में गौ सेवा के लिए दिव्य और भव्य 56 भोग का आयोजन किया जाएगा। गौ सेवा नारायण सेवा के संकल्प के साथ यह आयोजन होगा।
कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि 17 जनवरी को लोहा मंडी पुनियापड़ा पथवारी मंदिर में महिला मंडल द्वारा श्री श्याम नाम की मेहंदी लगाई जाएगी।
मीडिया प्रभारी अखिल अग्रवाल ने बताया कि 18 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे दो निर्धन कन्याओं का विवाह एवं उनका ग्रहस्थ जीवन का जरूरी सामान भेंट किया जाएगा। जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस में आयोजित विवाह समारोह में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार निर्धन कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे।

श्री श्याम महिला मित्र मंडल भी निभाएगा सहभागिता
श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित चार दिवसीय आयोजन में पहली बार नारी शक्ति भी श्याम बाबा की भक्ति में रंगी हुई नजर आएगी। महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा राधे अग्रवाल ने बताया कि 18 जनवरी को शाम 5:00 बजे से श्री श्याम प्रभु की भजन संध्या में देश भर के जाने-माने श्याम भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम बाबा के भव्य एवं दिव्य दरबार के साथ बाबा का अलौकिक श्रृंगार और इत्र सेवा की जाएगी।

इनकी रही मौजूदगी
पोस्टर विमोचन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, इंद्र खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल अनुराग अग्रवाल, प्रदीप जैन, मोहित अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, आंचल, प्रिया, आशी, गुंजन, प्रियंका, प्रीति, नेहा, अनीता जैन, पूजा सचदेवा, विजय सोनी, प्रदीप जैन, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुराग अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन