Tue 25 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मंडलायुक्त कार्यालय : मंडलायुक्त कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 60

ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मंडलायुक्त ने बच्चों को किया पुरस्कृत

आगरा, 15 अगस्त। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के पश्चात सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सांस्कृतिक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम कन्या विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और देशभक्ति कविता का प्रभावशाली पाठ कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति विश्व की प्राचीनतम एवं समृद्ध सभ्यताओं में शामिल है। विविधताओं से भरे भारत की एकता और सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने के लिए समय-समय पर बाहरी आक्रांताओं ने प्रयास किए, लेकिन देशवासियों ने संगठित और एकजुट होकर हर चुनौती का सामना किया। लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ उन महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भी स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मंडलायुक्त ने कहा कि आजादी के बाद भारत निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती मंजूलता, अपर आयुक्त प्रशासन श्री राजेश कुमार, मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी श्री मनोज तिवारी, आयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री गोविंद वर्मा ने किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन