Thu 10 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गायत्री महायज्ञ : 251 कुण्डीय महायज्ञ की सफलता के लिए गायत्री तपोभूमि पहुंचे युवा परिजन

Pragya News 24

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 94

मथुरा/आगरा। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की पावन जन्मस्थली आगरा के सेक्टर-11, अंतेला के सामने आयोजित होने जा रहे 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की भव्य सफलता को लेकर सोमवार, 17 अगस्त को युवा परिजन कोर कमेटी एवं सहयोगी साथियों की महत्वपूर्ण बैठक गायत्री तपोभूमि, मथुरा में संपन्न हुई।

महायज्ञ को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से कोर कमेटी के सभी सदस्य एवं सहयोगी साथी गायत्री तपोभूमि पहुंचे। यहां पहुंचने पर गायत्री तपोभूमि के व्यवस्थापक श्री मृत्युंजय शर्मा एवं श्री ईश्वर शरण पांडेय ने युवा टोली का आत्मीय स्वागत किया।

बैठक के दौरान व्यवस्थापकों ने आगामी महायज्ञ के सफल संचालन, विभिन्न व्यवस्थाओं, आयोजन की कार्ययोजना तथा वैचारिक क्रांति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं संगठनात्मक भावना के साथ महायज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

युवा परिजनों के उत्साह, सक्रियता एवं समर्पण को देखकर व्यवस्थापक द्वय ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी युवा परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की निर्विघ्न एवं भव्य सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ राष्ट्र कल्याण को समर्पित इस महायज्ञ को ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन