: एमडी जैन इंटर कॉलेज में अमृत सुधा कला उत्सव का आयोजन
Mon, Oct 16, 2023
आगरा। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं पुष्पा पांड्या के कुशल निर्देशक में 13 अक्टूबर से आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अमृत सुधा कला उत्सव का आयोजन चल रहा है। मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज को समर्पित यह अद्भुत आयोजन बावनगजा, श्रवणबेलगोला, खजुराहो, कुंडलपुर के बाद अब ऐतिहासिक शहर आगरा में हो रहा है। जिसमें कला उत्सव के चौथे दिन 16 अक्टूबर को इंदौर, जयपुर, दिल्ली, गुजरात, भोपाल के चित्रकारों ने संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं मुनिपुगंव श्री सुधा सागर महाराज एवं दिल्ली का लाल मंदिर और कुंडलपुर के बड़े बाबा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा एवं जैन तीर्थक्षेत्र पर आधारित पेंटिंग बनाई। ।
कला उत्सव के इस संगम का आनंद लेने के लिए ललित कला संस्थान के छात्र- छात्राएं भी इस आयोजन में शामिल हुए जहां उन्हें सीनियर कलाकारों से काफी कुछ सीखने को मिला। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने अमृत सुधा कला महोत्सव में अनूठी कला एवं कला कृतियों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर चित्रकार डॉ रघुवीर गोरखपुर, उमेन्द्र वर्मा ग्वालियर, मनीष चंदेरिया ग्वालियर, संतकुमार जयपुर, मुकेश कुमार राजस्थान, कृष्ण कुंदेरा जयपुर, प्रसद थिटे पुणे, नवनाथ आर. क्षीरसागर, अतुल गेंदले पुणे, संयोजिका पुष्पा पांड्या, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं समस्त श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
: 24 अक्टूबर को जटपुरा लोहामंडी से निकलेगी दशहरा यात्रा
Mon, Oct 16, 2023
आगरा। दशहरा यात्रा आयोजन समिति की प्रेस वार्ता एवं बैठक शाम होटल किदवई पार्क पर आयोजित की गई जिसमें सर्व समिति से महेंद्र खंडेलवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी ने उनका स्वागत किया। जिसमें दशहरा यात्रा के कार्ड का विमोचन आयोजन समिति द्वारा किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 अक्टूबर को दशहरा शोभा यात्रा मंदिर श्री रामचंद्र जी महाराज खाटीपाड़ा जटपुरा लोहा मंडी से प्रारंभ होगी। जिसमें लगभग 100 झांकियां होंगी। दशहरा अयोध्या नगरी (प्रभु श्री राम का राजतिलक) के आयोजन की जिम्मेदारी क्षमा जैन सक्सेना को दी गई है। 25 और 26 तारीख को आयोजन अष्टभुजा मंदिर दुर्गा पार्क केशव कुंज प्रताप नगर पर होगा। 26 तारीख को प्रभु श्री राम के डोले के साथ हम सभी चलेंगे। प्रभु श्री राम का डोला पारस पल्स से प्रारंभ होकर जयपुर हाउस होता हुआ अष्टभुजा मंदिर दुर्गा पार्क जाएगा।
इस मौके पर राजपाल यादव, पार्षद शरद चौहान, हेमंत प्रजापति, विकास कुशवाह, तरुण सिंह, संजय अग्रवाल, रामदास कटरा, टीटू पंडित, अरिहंत जैन, मोनी पारीक, रविंद्र दक्ष प्रजापति, रोहित शर्मा, गौरव शर्मा, प्रीति मित्तल, सुनीता सक्सेना, रुचि अथिया, संध्या शर्मा, ज्योति शर्मा मौजूद रहे।
: महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारों संग निकली शोभायात्रा
Mon, Oct 16, 2023
आगरा। जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत और महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के जयकारे। ढोल नगाडों और बैंड बाजों पर झूमते अग्रवंशी। स्वागत में 18 गोत्रों के नाम से सजे स्वागत द्वार अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोसव के उपलक्ष्य में बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में कुछ ऐसा ही नजारा था। पूरे बल्केश्वर क्षेत्र जगमग रोशनी से चमक रहा था। शोभायात्रा का शुभारम्भ समिति के सदस्यों ने महाजारा अग्रसेन की आरती कर किया।
सर्वप्रथम ध्वजाओं संग विध्नविनाशक श्रीगणेश की सवारी और उसके पीछे मनमोहक राजकुमारियों (नाग कन्याओं) व राजकुमारों की झांकियां थीं। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के स्वरूप में रथ पर विराजमान थे सतीशचंद्र अग्रवाल व ऊषा अग्रवाल। अंत में महाराजा अग्रसेन की झांकी व ढोल नगाड़ों पर जयकारे लगाते समिति के सदस्य। प्रातः अग्रवन में हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुए हवन में सभी सदस्यों ने आहूति दी व महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारे लगाए।
शोभायात्रा में मुख्य रूप संस्थापक ताराचंद मित्तल, मार्गदर्शक वीके अग्रवाल, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल, डॉ. अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष रमन अग्रवाल अशोक अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, रवि अग्रवाल, दिनेशचंद सिंघल, अमित अग्रवाल, सतीशचंद अग्रवाल, समीरनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रितु गोयल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, आशा गर्ग, नीनू सिंघल, बनवारी लाल जिंदल, हरेशचंद अग्रवाल, विनोद गोयल, विनोद अग्रवाल, रविन्द्र बंसल, पार्षद हरिओम गोयल, गिर्राज बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, प्रकाशचंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।