Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डोल नगाड़ों की की धुन पर खूब मचा धमाल, शिक्षकों के साथ छात्रों ने कदम से कदम मिलकर दिखाया हुनर

आगरा। गरबा - डांडिया की एक से एक शानदार प्रस्तुती के बीच उत्साह, उमंग और पारम्परिक परिधानों में सजे धजे कंटेस्टेंट, मौका था इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट के अंतर्गत आगरा डवलपमेंट फाॅउंडेशन द्वारा आयोजित ‘नवरात्रि रास गरबा’ के द्वितीय संस्करण का। जिसमें आगरा के सैकड़ों युवायों ने भाग लिया, विशेष प्रस्तुती सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल की रही। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन महापौर हेमलता दिवाकर, एडीए सचिव गरिमा सिंह, एडीएफ के अध्यक्ष पूरन डावर, अशोक ग्रुप की चेयरमैन डॉ. रंजना बंसल, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने संयक्त रूप से किया।

इस दौरान महापौर ने अपने सम्बोधन में कहा है कि इस प्रकार के आयोजन हमें हमारी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं जिस प्रकार के परम्परिक परिधानों में आज यहाँ प्रतिभागी आये हैं उनको देखकर लगता है हम कितने भी पाश्चात्य हो जाएँ लेकिन हमारी भारतीयता हमसे कभी अलग नहीं हो सकती।

इस अवसर पर एडीए सचिव गरिमा सिंह, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभगियों को पुरुस्कृत किया। मंच से गरबा की शुरुआत करते हुए लोकप्रिय डांस कोरियोग्राफर प्रियंक धाकड़ और उनकी टीम ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी को प्रोत्साहित किया साथ ही पहली बार इस नृत्य का आनंद लेने डांसिंग फ्लोर पर आए युगलों को म्यूजिक बीट्स पर आसान स्टेप्स कराकर उनकी नृत्य की हसरतों को पंख लगाए। कभी भक्ति गीत, कभी गुजराती बीट्स तो कभी बॉलीवुड हिपहॉप सॉन्ग संगीत की हर धुन पर डांडिया खनक सभी का मन मोह रही थी। राधा-कृष्णा थीम, फैंसी ड्रेस, पंजाबी थीम, गुजराती थीम पर प्रतिभगियों ने गरबा डांडिया प्रस्तुत कर विंध्य की धरा को गरिमामय बना दिया। अरे हट जा रे नटखट.., रंगीले म्हारो ढोल ना.., नगाड़े संग ढोल बाजे आदि गीतों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम का संचालन रेडियो कलाकार उमा अली और अविनाश वर्मा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अशोक ग्रुप की चेयरमैन डॉ. रंजना बंसल ने किया। अतिथियों का स्वागत सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल की एमडी सुनीता शर्मा, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, ओशीन शर्मा ने किया। इस मौके पर अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, ब्रजेश शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन