Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सर्वोदय चरखा मंडल एवं सत्संग मंडल ने हर्षोंल्लास के साथ मनाया ‘मित्र-मिलन’ समारोह

Pragya News 24

Sun, Mar 24, 2024
Post views : 131

आगरा। 42वां मित्र मिलन समारोह बालूगंज स्थित लता कुंज में मनाया गया। सर्वोदय चरखा मंडल एवं सत्संग मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवचन, संगीत और काव्य की रसधारा बही। प्रेम और मेल मिलाप को बढ़ाने के लिए विगत 41 वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अशोक श्रोमणि के स्वागत उद्बोधन से हुआ। अध्यक्षता डॉक्टर भुवनेश श्रोत्रीय ने की।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर सोम ठाकुर ने होली में को मारे रस की धार गीत प्रस्तुत किया। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गजल गायक सुधीर नारायण और साथी खुशी, श्रेया, प्रीति, देशदीप, गौरव औरूटंपं सुरेश ने जब फागुन रंग झमकते हो तब देख बहारें होली की आदि होली गीत प्रस्तुत किए। तबले पर संगत की राज मैसी ने। राम जी सिया के संग खेलें होली कान्हा राधा जी के संग खिसियानी सी गौरा बैठी भोले झूमें पीकर भंग गीत सुशील सरित ने प्रस्तुत किया

इस अवसर पर डॉ नीरज स्वरूप, निमिषा स्वरूप, चंद्रशेखर शर्मा, डॉक्टर असीम आनंद, मोहन सिंह, नीलेंद्र श्रीवास्तव, हरीश भदौरिया, डॉक्टर रमेश आनंद यादराम वर्मा आदि ने होली और हास्य गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में शमी आगई, जे एस फौजदार, अशोक राठी, हरीश चिमटी, संजय खिरवार, राजेश दीक्षित, करतार सिंह भारती, डॉ बी डी शर्मा, राजीव सक्सेना, सोनम खिरवार, अमरीश पटेल, श्रीदान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह का संचालन शशि शिरोमणि एवं सुशील सरित ने किया। अश्विनी शिरोमणि ने एक सुंदर होली गीत प्रस्तुत किया। एड. रवि शिरोमणि, डॉ अमोल शिरोमणि, अश्विनी शिरोमणि और डॉक्टर असीम शिरोमणि, स्वाति, डॉ नमिता डॉ अंजुम एवं रिचा ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन