Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: करवा चौथ की पूर्व संध्या पर संस्कार भारती द्वारा दीपावली आनन्द मेला के तहत मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का किया आयोजन

  • 12 अक्टूबर को जयपुर हाउस, श्रीराम पार्क में आयोजित स्वर्णिम भारत की भावना को समर्पित दीपावली आनन्द मेले का होगा आयोजन

आगरा। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मंगल गीतों के साथ पिया के नाम की मेंहदी से हाथों को सजाया। संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप, आगरा महानगर, द्वारा 12 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे दीपावली आनन्द मेले के अन्तर्गत आज प्रताप नगर बुर्जी वाला हनुमान जी मंदिर में चार वर्गों में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 143 महिलाओं ने भाग लिया। उत्साह और उमंग के साथ आयोजित प्रतियोगिता में गीत संगीत का दौर चला तो दीपों की श्रंखला की तरह हर तरफ खुशियां बिखरी नजर आई. साथ ही मेले की तैयारियों का काम भी चलता रहा।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग, प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, इंजी.सुरेश चंद्र अग्रवाल, अनिता भार्गव, नीता गर्ग, डॉ साधना सिंह ने भारत माता के चित्र के समय की दीप जलाकर उद्घाटन किया। बताया कि मेले में स्वर्णिम भारत की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रंग भरो प्रतियोगिता, महाभारत पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता, थाल सज्जा प्रतियोगिता, विविध वेश प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर-घर में शंख बजाने को प्रोत्साहित करने के लिए शंख बजाने की प्रस्तुतियां करवाई जाएंगी। सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम आयु वर्ग में डॉक्टर एकता श्रीवास्तव और रश्मि सिंह, दूसरे आयु वर्ग में आस्था गर्ग और कजरी अग्रवाल, तीसरी आयु वर्ग में डॉक्टर साधना सिंह और रश्मि अग्रवाल तथा चौथे आयु वर्ग में डॉ मोना मिश्रा और श्रीमती अंजलि जैन निर्णायक रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन