Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रामबाग में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा

आगरा। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा बैंड बाजों संग झूमते नाचते हुए महाराजा अग्रसेन जयन्ती की शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 15 आकर्षक झांकियों संग महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की स्वरूप रामस्वरूप अग्रवाल व लीलावती अग्रवाल भी रथ पर सवार होकर निकले।

शोभायात्रा का शुभारम्भ सुरेश चंद गर्ग ने महाराजा अग्रेसन की आरती कर किया। बैंडबाजों संग सबसे आगे थी विध्नविनाशक भगवान गणपति की सवारी। उसके पीछे महालक्ष्मी, नाग कन्याओं व राजकुमारी की आकर्षक झांकियां बैंड बाजों संग निकली तो हर कोई उन्हें देखने के लिए ठहर गया।

शोभायात्रा का शुभारम्भ कटरा वजीर खां रामबाग राधाकृष्ण मंदिर से हुआ। जहां सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की झांकी की आरती अध्यक्ष निशा सिंघल द्वारा की गई। शोभायात्रा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ट्रांसयमुना फेस-1 पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रमों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी राजकुमार व नाग कन्याओं के स्वरूप बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक अनिल बंसल, जय कुमार गोयल, राजेश अग्रवाल, गोपाल गर्ग, संरक्षक लाजपत अग्रवाल, सतीश चंद्र गर्ग, विनय अग्रवाल, नरेंद्र दत्त गोयल, प्रशांत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन