Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया जाएगा अग्रवाल महासभा का होली मिलन

Pragya News 24

Sun, Mar 24, 2024
Post views : 63

अग्रवाल महासभा द्वारा आमंत्रण पत्र विमोचन के साथ सभी अग्रबंधुओं को होली मिलन समारोह के लिए किया गया आमंत्रित

आगरा। अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ 30 मार्च को शाम 5 बजे लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्बंध में आज महासभा के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम का आयोजन लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। सभी अग्रबंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्लित कर किया। संयोजक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, अध्यक्ष विनोद कुमार गोयल ने बताया कि होली मिलन समारोह में समाज के युवा वर्ग व महिलाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कायक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। फूलों की होली व राधा-कृष्ण व आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन ने समता प्रेम का भाव प्रदर्शित किया था, इसी संदेश के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, उद्घाटनकर्ता डॉ. रंजना बंसल, मुख्य वक्ता पूर्व विधायक महेश गोयल होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. मंजु बंसल, सुभाष गर्ग, सतेन्द्र अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, गजेन्द्र अग्रवाल, महेन्द्र बंसल, अजीत प्रसाद गर्ग, सुरेश चंद अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, कमल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयल, सतीश चंद गर्ग, अशोक गोयल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन