Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गायत्री मंत्र से गूंजा लखीमपुरखीरी, विराट नारी उत्कर्ष समारोह का हुआ भव्य शुभारम्भ

आगरा/लखीमपुरखीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका संरक्षिका परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्ड दीप प्राकट्य के शताब्दी समारोह 2026 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ देव परिवार निर्माण के लक्ष्य को लेकर विराट नारी उत्कर्ष समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले 6 नवम्बर से 10 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

विराट नारी उत्कर्ष समारोह का शुभारम्भ नारी गौरव मंगल यात्रा के साथ हुआ। मंगल यात्रा का शुभारम्भ लखीमपुरखीरी सदर विधायक योगश्वर वर्मा ने कन्या पूजन-मां गायत्री का पूजन करकिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली ने पूजन कराया।

शहर के प्रमुख मार्गों पर मंगल यात्रा निकालकर लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई। मंगल यात्रा लखीमपुरखीरी के आयोजन स्थल श्रीराम वाटिका मैदान, मीरपुर रसौरा तिराहा, रामापुर से प्रारम्भ होकर लाहौरी नगर मंदिर, राजापुर चौराहा, सौजन्या चौक, हीरालाल धर्मशाला, हमदर्द तिराहा, नौरंगाबाद पॉलिटेक्निक होते हुए वापस आयोजन स्थल पर पहुँची। जहां शांतिकुंज हरिद्वार से आयी ब्रह्मवादिनी बहिनों की टोली द्वारा सामूहिक आरती कराई गई। मंगल यात्रा का रास्ते में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

मंगल यात्रा में सबसे आगे पीत वस्त्रधारी स्कूटी वाहिनी की महिलाएं, उसके बाद कलशधारी कन्याए,ं तिरंगा धारी कन्याएं और ढपली बजाती कन्याऐं शामिल थी। उनके पीछे सैकड़ो महिला गायत्री परिवार के प्रेरक नारे लगाते हुए चल रहीं थी। लखीमपुरखीरी के विभिन्न ब्लाकों और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से पहुंची महिलाओं का देव परिवार निर्माण, महिला सशक्तिकरण, संस्कार एवं परिवार प्रबन्धन आदि का परीक्षण शांतिकुंज की टोली द्वारा किया जाएगा।

सायंकालीन सत्र का प्रारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया, जिसकी शुरुआत गुरु वंदना के साथ की गई। उसके बाद सरस्वती वंदना और मनमोहक, प्रेरणादायी नृत्य नाटिका, भजन एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। सभी कार्यक्रम विभिन्न जिलों से आए गायत्री परिवार के बच्चों के द्वारा किए गए। कार्यक्रम नें अन्त तक दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में आगरा से जिला समन्वयक सुरेशचन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला संयोजिका विमलेश भदौरिया, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी चाहर, सरोज शर्मा, पूजा तिवारी, लक्ष्मी बघेल, रेखा शर्मा, उर्मिला देवी, अनुश्री, दिया, चंचल, रिदिमा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन