Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर

Pragya News 24

Sun, Mar 31, 2024
Post views : 70
  • माथुर वैश्य समाज बनाएगा सेवा भवन के साथ युवा प्रशिक्षण केंद्र
  • हिंदू जागृत होकर स्वाभिमान के साथ हो रहा खड़ा- सूर्यकांत केलकर
  • महासभा के आगामी चुनाव में पारदर्शिता के साथ दिखे सामाजिक सद्भाव

आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक ट्रांस यमुना स्थित लक्ष्मी वाटिका में संपन्न हुई। संकट मोचन सेवा संस्थान, शाखा सभा, महिला मंडल, युवा दल जमुना पार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चिंतन बैठक एवं सम्मान समारोह में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सूर्यकांत केलकर, अवधेश कुमार सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, मुख्य अतिथि डॉ एनके गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नोएडा ने आयोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रभु श्री राम और कुलदेवी माता केला देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन, ईश वंदना के उपरांत संगठन के क्रियाकलाप और आगामी चुनाव के विषय पर समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में सभापति बसंत गुप्ता एडवोकेट ने समाज की एकजुटता और सद्भाव के साथ संगठन के आगामी चुनाव में पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कई दशकों पुराना माथुर वैश्य समाज का यह संगठन समाज को जोड़ने के साथ सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से सेवा भाव के उद्देश्य से खड़ा हुआ है। बैठक में श्रीनिवास गुप्ता ठाकुर के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से समाज के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, युवा प्रशिक्षण केंद्र के साथ सेवा भवन बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। संगठन के द्वारा आगामी वर्षों में सेवा के इन प्रकल्पों का शुभारंभ होगा। इस मौके पर समाज में बढ़ते हुए पारिवारिक ज्वलंत विवादों के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोग की स्थापना की भी मांग उठी।

इन मुद्दों पर हुआ चिंतन

  • महासभा की वर्तमान वैधानिक स्थिति पर विचार
  • प्रतिनिधि सम्मेलन में दिए गए निर्णय एवं अध्यक्ष द्वारा पुनः प्रतिनिधि सम्मेलन बुलाने पर चर्चा
  • पूर्व कार्य समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों के निष्कासन पर चिंतन
  • सामाजिक पत्रिका दर्पण के नियमित प्रकाशन पर सहमति
  • निर्धारित समय पर आगामी चुनाव के साथ नए सत्र की घोषणा पर चर्चा

बड़ी साज़िश के तहत भारत में आ रहे हैं रोहिंग्या, इन पर लगे रोक-सूर्यकांत केलकर
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, सामाजिक चिंतक सूर्यकांत केलकर ने कहा देशवासियों की सोच बदलने के साथ हिंदू समाज जागृत होकर स्वाभिमान के साथ खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा म्यांमार से भगाए हुए रोहिंग्या देश के जम्मू कश्मीर में संप्रदाय विशेष की आबादी बढ़ाने के मकसद से आए हुए हैं। इनको देश से बाहर किया जाना चाहिए। केलकर ने कहा हिंदुओं के एकजुट होने से देश को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय एकता के साथ देश हित में कई कानूनों में संशोधन की भी बात कही।

मेरठ के अंकुर को मिला द्वितीय जादूगर ओपी शर्मा पुरस्कार
जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड सोसाइटी द्वारा आयोजित द्वितीय विश्व विख्यात जादूगर ओपी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में देशभर के प्रख्यात जादूगरों ने भाग लिया। मेरठ से आए युवा जादूगर अंकुर शर्मा ने मैजिक शो के माध्यम से कई करतब दिखाकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। जादूगर अखिलेश जायसवाल के संयोजन में आयोजित मैजिक शो में पंजाब के मुकाबो, ग्वालियर के लंकेश, बीकानेर से मनोज कौशिक, जयपुर के हरीश यादव, आरके शर्मा जितेंद्र बघेल, एस कुमार जेपी सम्राट ,आरपी चोपड़ा, दीवान सिंह सहित एक दर्जन जादूगरों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। युवा जादूगर अंकुर को विश्व विख्यात ओपी शर्मा स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक में पहुंचे आरएसएस के प्रचारक सूर्यकांत केलकर का सम्मान करते आयोजक।

इन्होंने किया अतिथियों का सम्मान
चिंतन बैठक एवं सम्मान समारोह में आए अतिथियों का स्वागत श्रीनिवास गुप्ता ठाकुर, अरुण गुप्ता, विनय गुप्ता, पुनीत गुप्ता विजय कुमार गुप्ता एडवोकेट, भारत गुप्ता ,संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, श्री भगवान गुप्ता ,एडवोकेट वसंत गुप्ता महेश गुप्ता पूर्व पार्षद ने संयुक्त रूप से किया। मातृ मंडल में रजनी गुप्ता, शालिनी गुप्ता शकुंतला गुप्ता नीरा गुप्ता पदमा गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन