Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दशहरा मेला स्वागत समिति ने कराई मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता

Pragya News 24

Fri, Oct 20, 2023
Post views : 158
  • प्रतिभागियों ने हाथों पर रचाई सीताराम नाम की मेहंदी
  • रंगोली प्रतियोगिता में दिखी भारतीय संस्कृति और संस्कार की झलक
  • चार दशक से आयोजन समिति रावण दहन कर निभा रही है परंपरा

आगरा। किसी ने हथेलियों पर जैसे सम्पूर्ण रामायण उकेर दी तो किसी ने धरती का श्रंगार आकर्षक रंगों और आकृतियों से किया। दिवस विशेष आने से पूर्व जैसे सभी प्रतिभागियों ने पवित्र उर्जाओं को अपनी प्रतिभा से आने का निमंत्रण दिया। त्योहारों के अवसर पर सनातन संस्कृति का रंग दिखा दशहरा मेला स्वागत समिति, बाग मुजफ्फर खां द्वारा आयोजित मेहंदी और रंगाेली प्रतियोगिता में।

शुक्रवार को सेंट जॉन्स चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद अर्चना लवानिया और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से आयोजन स्थल पर विभिन्न रचनाओं को उकेरा। मेहंदी कला के प्रतिभागियों ने सीताराम नाम की मेहंदी लगाकर प्रभु श्री राम की कलाओं से संबंधित चित्रों को हाथों पर रचाया। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में भारतीय त्योहारों की परंपरा के अनुरूप संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की झलक देखने को मिली। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया ने बताया कि पिछले 41 वर्षों से रावण दहन और आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन समिति की ओर से किया जा रहा है इसी क्रम में यह प्रतियोगिता कराई गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद अर्चना लवानियां ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभावान बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी कला का प्रदर्शन किया गया है।

निर्णायक मंडल ने चुने बेहतरीन प्रतिभागी

दशहरा मेला आयोजन समिति की ओर से आयोजित मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की बेहतर कला के परखने के लिए निर्णायक मंडल के रूप में पारुल पाल, मोनिका जैन, सपना चतुर्वेदी ने बारीकी से मेहंदी और रंगोली की कलाओं को देखकर पुरस्कार के लिए चिन्हित किया।

इनकी रही सहभागिता

दशहरा मेला स्वागत समिति के मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया, विनय जैन, मुकुल कुलश्रेष्ठ, बरुण अग्रवाल, निखिल शंकर, दिनेश वर्मा, प्रमोद कुशवाहा, पूजा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल,खुशबू लवानिया, अर्जुन सिंह, जसवंत बघेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन