Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर बिखेरे देशभक्ति के रंग

Pragya News 24

Sat, Jan 27, 2024
Post views : 47

आगरा। शाहगंज-भेगीपुरा स्थित आध्यान्त फाउंडेशन ऑफ ऑटिज्म में गणतंत्र दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया।
हर तरफ देशभक्ति के रंग बिखरे थे। श्रीराम की भक्ति के रंग भी नजर आए कार्यक्रम में। देशभक्ति के गीतों संग राम आएंगे… जैसे गीतों पर भी फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फिरोजाबाद होम्योपैथी गवरमेंट हॉस्पीटल के डॉ. सतीश शुक्ला, शहगंज थानाध्यक्ष आलोक सिंह व फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रेनू तिवारी, नीरज तिवारी ने सम्मलित रूप से झंडारोहण किया। सभी अतिथियों का स्वागत तिरंगा रंग का पटका पहनाकर किया गया। संचालन संजय दुबे, धीरज बाथम ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज तिवारी, प्रमोद वर्मा, हेमन्त वर्मा, सतेन्द्र तिवारी, रचना जिन्दल, ममता अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन