Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एमडी जैन इंटर कॉलेज में अमृत सुधा कला उत्सव का आयोजन

Pragya News 24

Mon, Oct 16, 2023
Post views : 85

आगरा। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं पुष्पा पांड्या के कुशल निर्देशक में 13 अक्टूबर से आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अमृत सुधा कला उत्सव का आयोजन चल रहा है। मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज को समर्पित यह अद्भुत आयोजन बावनगजा, श्रवणबेलगोला, खजुराहो, कुंडलपुर के बाद अब ऐतिहासिक शहर आगरा में हो‌ रहा है। जिसमें कला उत्सव के चौथे दिन 16 अक्टूबर को इंदौर, जयपुर, दिल्ली, गुजरात, भोपाल के चित्रकारों ने संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं मुनिपुगंव श्री सुधा सागर महाराज एवं दिल्ली का लाल मंदिर और कुंडलपुर के बड़े बाबा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा एवं जैन तीर्थक्षेत्र पर आधारित पेंटिंग बनाई। ।

कला उत्सव के इस संगम का आनंद लेने के लिए ललित कला संस्थान के छात्र- छात्राएं भी इस आयोजन में शामिल हुए जहां उन्हें सीनियर कलाकारों से काफी कुछ सीखने को मिला। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने अमृत सुधा कला महोत्सव में अनूठी कला एवं कला कृतियों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर चित्रकार डॉ रघुवीर गोरखपुर, उमेन्द्र वर्मा ग्वालियर, मनीष चंदेरिया ग्वालियर, संतकुमार जयपुर, मुकेश कुमार राजस्थान, कृष्ण कुंदेरा जयपुर, प्रसद थिटे पुणे, नवनाथ आर. क्षीरसागर, अतुल गेंदले पुणे, संयोजिका पुष्पा पांड्या, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं समस्त श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन